Haryana : दुर्गा वाहिनी भर्ती के लिए 11 जिलों में कल लिखित परीक्षा, महिला परीक्षार्थियों के लिए ये हैं निर्देश

Haryana : दुर्गा वाहिनी भर्ती के लिए 11 जिलों में कल लिखित परीक्षा, महिला परीक्षार्थियों के लिए ये हैं निर्देश
X
आयोग के चेयरमैन ने बताया कि महिला पुलिस दुर्गा शक्ति वाहिनी में 600 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें एक लाख 68 हजार लड़कियां परीक्षा देंगी।

चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ( Hssc ) एक बार फिर हरियाणा पुलिस में महिला सिपाही दुर्गा शक्ति वाहिनी की भर्ती की लिखित परीक्षा कराने जा रहा है। रविवार को यह लिखित परीक्षा सुबह की पाली में होगी। इस परीक्षा का आयोजन कड़ी सुरक्षा और कैमरे की नजर के साथ 11 जिलों में कराया जाएगा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खादरी ने बताया कि परीक्षा का आयोजन सुबह 10:30 बजे से लेकर 12:00 बजे तक होगा। महिला दुर्गा शक्ति वाहिनी इस इस विशेष भर्ती के लिए वैकल्पिक प्रश्न लिखित परीक्षा में पूछे जाएंगे। जिन 11 जिलों में इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर के साथ-साथ कुरुक्षेत्र, करनाल,, पानीपत, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, रेवाड़ी और सिरसा एक अन्य जिला शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि परीक्षाओं को लेकर खास किस्म के इंतजाम किए गए हैं ताकि कोई भी असामाजिक तत्व किसी प्रकार से फायदा ना उठा सके। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से परीक्षाओं में परीक्षा केंद्र के आसपास जैमर बायोमेट्रिक मशीनें लगाकर चौकसी बरती जा रही है। इसके साथ-साथ परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी का खास इंतजाम किया गया है। जिन 11 जिलों में परीक्षा हो रही है उसमें एसपी और डीसी खुद इसको लेकर नजर रखे हुए हैं। इतना ही नहीं प्रदेश मुख्यालय पंचकूला में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ऑफिस के अंदर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। आयोग के चेयरमैन और प्रशासनिक अधिकारी रविवार को होने वाली परीक्षा के किसी भी केंद्र पर यहां बैठकर नजर रख सकेंगे।

600 पदों के लिए परीक्षा

महिला पुलिस दुर्गा शक्ति वाहिनी में 600 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें एक लाख 68 हजार लड़कियां परीक्षा देंगी।

17 दिसंबर से सिपाही भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग 17 दिसंबर से पुरुष सामान्य सिपाही की भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा की शुरुआत करने जा रहा है। इसके लिए प्रदेश भर में केवल एक ही स्थान पंचकूला में चौधरी देवी लाल स्टेडियम के पास यह आयोजन होगा और शारीरिक परीक्षा 28 दिसंबर तक चलेगी। हर रोज 3000 के लगभग युवा शारीरिक परीक्षा देंगे इसके लिए लिखित परीक्षा पहले ही हो चुकी है। अब शारीरिक परीक्षा में लंबाई और दौड़ आदि करा कर देखा जाएगा। इसके लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 8:00 बजे रखा गया है। 55 सौ पदों के लिए 38547 पुरुष कॉन्स्टेबल शारीरिक परीक्षा देने की तैयारी में हैं।

Tags

Next Story