गीता जयंती : 75 तीर्थ स्थलों पर पहली बार लाखों दीपक एक साथ जगमगाएंगे

हरियाणा के इतिहास में कुरुक्षेत्र के 48 कोस की परिधि में 75 तीर्थ स्थलों पर पहली बार गीता जयंती के दिन 14 दिसंबर को लाखों दीपक एक साथ जगमगाएंगे। महोत्सव में दूसरी बार ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर अयोध्या की तर्ज पर लाखों दीप रोशन किए जाएंगे। इन दीपों की रोशनी सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे विश्व में पहुंचेगी।
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 में 14 दिसंबर को दीपोत्सव के इस इतिहास को बनाने के लिए विशेष टीम को बुलाया गया है। इस टीम ने ब्रहमसरोवर, ज्योतिसर, सन्निहित सरोवर सहित 75 तीर्थों पर लाखों दीप जलाने की रूपरेखा भी तैयार कर ली है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 में 14 दिसंबर का दीपोत्सव कुरुक्षेत्र ही नहीं महोत्सव के साथ देश-विदेश से जुड़े लाखों लोगों के लिए एक विशेष दिन होगा।
बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की 48 कोस की परिधि में आने वाले तीर्थ स्थलों की जानकारी देने के लिए ब्रह्मसरोवर के निकट पुरुषोत्तमपुरा बाग में प्रदर्शनी स्टाल लगाया गया है। इस स्टाल पर हर रोज हजारो पर्यटक पहुंचकर तीर्थ स्थलों के इतिहास के बारे में जानकारी ले रहे हैं। इनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या देशी पर्यटकों से काफी अधिक है। प्रदर्शनी स्टाल पर मौजूद कर्मचारी पर्यटकों को कुरुक्षेत्र की 48 कोस की परिधि में आने वाले हर तीर्थ स्थल के संदर्भ में विस्तार से जानकारी देकर उनकी जिज्ञासा को शांत कर रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS