सरकार ने की घोषणा : हरियाणा में एक और नगर परिषद का गठन, 10 गांव किए शामिल

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने पटौदी नगर पालिका तथा हेलीमंडी नगर पालिका ( राजस्व संपदा जाटौली ) तथा आसपास के 10 गांवों को मिलाकर नगर परिषद, पटौदी-मंडी बनाने की घोषणा की है। इस संबंध में शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार गांव नरहेड़ा, जनौला, रामपुर, छावन, मिल्कपुर, मिर्जापुर, मुबारकपुर, देवलावास, हेड़ाहेडी तथा खानपुर इस नए नगर परिषद, पटौदी-मंडी का हिस्सा होंगे। पटौदी-मंडी नगर परिषद बनाने पर पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आखिरकार आजादी के 75 वर्ष बाद गुलामी के प्रतीक हेली शब्द से मुक्ति मिली है। गौरतलब है कि लोगों का कहना था कि हेली एक अंग्रेज गवर्नर था। उसके नाम से नगर का नाम उचित नहीं है। अब नए नगर परिषद का गठन होने से यह विवाद समाप्त हो गया है।
नई सीमाओं की जानकारी
बिन्दु 'ए' जोकि नगरपालिका, हेलीमण्डी (राजस्व सम्पदा जाटौली), ग्राम लुहारी तथा फरीदपुर का त्रि-मिलन है, से आरम्भ करके पूर्व की तरफ नगरपालिका हेलीमण्डी (राजस्व सम्पदा जाटौली) की उतरी सीमा के साथ तथा ग्राम फरीदपुर, महचाना तथा खण्डेवला की संयुक्त राजस्व सीमाओं के साथ-साथ बिन्दु 'बी' तक होगी जोकि नगरपालिका, हेलीमण्डी, ग्राम खण्डेवला तथा रामपुर की राजस्व सीमाओं का त्रि-मिलन है। इसके उपरान्त बिन्दु 'बी' से पूर्व दक्षिण की तरफ ग्राम रामपुर की उतरी सीमा के साथ तथा ग्राम खण्डेवला, जाटौला तथा जोड़ी की संयुक्त राजस्व सीमाओं के साथ-साथ बिन्दु 'सी' तक होगी जोकि ग्राम रामपुर, जोड़ी तथा जनौला की राजस्व सीमाओं का त्रि-मिलन है।
इसके उपरान्त बिन्दु 'सी' से पूर्व की तरफ ग्राम जनौला की उतरी सीमा के साथ तथा ग्राम जोड़ी तथा घोषगढ़ की संयुक्त राजस्व सीमाओं के साथ-साथ बिन्दु 'डी' तक होगी जोकि ग्राम जनौला, घोषगढ तथा नरहेड़ा की राजस्व सीमाओं का त्रि-मिलन है। इसके उपरान्त बिन्दु 'डी' से पूर्व की तरफ ग्राम नरहेड़ा की उतरी सीमा के साथ तथा ग्राम घोषगढ़ तथा नरहेड़ा की संयुक्त राजस्व सीमाओं के साथ-साथ बिन्दु 'ई' तक होगी जोकि ग्राम नरहेड़ा, घोषगढ़ और भौड़ा कला की राजस्व सीमाओं का त्रि-मिलन है।
पूर्व - बिन्दु 'ई' से दक्षिण की तरफ ग्राम नरहेड़ा की पूर्व सीमा के साथ तथा ग्राम भौड़ाकला तथा ऊँचा माजरा की संयुक्त राजस्व सीमाओं के साथ-साथ बिन्दु 'एफ' तक होगी जो कि ग्राम नरहेड़ा, ऊँचा माजरा तथा बांस पदम्का की राजस्व सीमाओं का त्रि-मिलन है । इसके उपरान्त बिन्दु 'एफ' से पश्चिम की तरफ ग्राम नरहेड़ा की दक्षिण सीमा के साथ तथा ग्राम बांस पदम्का, बिड़ खुर्द की संयुक्त राजस्व सीमाओं के साथ-साथ बिन्दु 'जी' तक जोकि ग्राम नरहेड़ा, बिड खुर्द तथा नगरपालिका, पटौदी की राजस्व सीमाओं का त्रि- मिलन है। इसके उपरान्त बिन्दु 'जी' से दक्षिण की तरफ नगरपालिका, पटौदी की पूर्व सीमा के साथ तथा ग्राम बिड खुर्द तथा बास पदम्का की संयुक्त राजस्व सीमाओं के साथ - साथ बिन्दु 'एच' तक जोकि नगरपालिका पटौदी, ग्राम बास पदम्का तथा मुमताजपुर की राजस्व सीमाओं का त्रि-मिलन है।
दक्षिण - बिन्दु 'एच' से पश्चिम उतर की तरफ नगरपालिका, पटौदी की दक्षिण सीमा के साथ तथा ग्राम मुमताजपुर तथा लोहाका की संयुक्त राजस्व सीमाओं के साथ-साथ बिन्दु 'आई' तक जोकि नगरपालिका पटौदी, ग्राम लोहाका तथा हेड़ाहेड़ी की राजस्व सीमाओं का त्रि-मिलन है। इसके उपरान्त बिन्दु 'आई' से दक्षिण की तरफ ग्राम हेड़ाहेड़ी के पूर्व-दक्षिण सीमा के साथ तथा ग्राम लोहाका, मुमताजपुर तथा हांसाका की संयुक्त राजस्व सीमाओं के साथ-साथ बिन्दु 'जे' तक जोकि ग्राम हेड़ाहेड़ी, खानपुर तथा हांसाका की राजस्व सीमाओं का त्रि-मिलन है। इसके उपरान्त बिन्दु 'जे' से दक्षिण-पश्चिम की तरफ ग्राम खानपुर की पूर्व-पश्चिम सीमाओं के साथ तथा ग्राम हांसाका, नानूकलां, गोरियावास तथा खोड़ की संयुक्त राजस्व सीमाओं के साथ-साथ बिन्दु 'के' तक जोकि ग्राम हेड़ाहेड़ी, खानपुर तथा खोड़की राजस्व सीमाओं का त्रि-मिलन है।
पश्चिम - बिन्दु 'के' से पश्चिम की ओर ग्राम हेड़ाहेड़ी तथा नगरपालिका, पटौदी की दक्षिण सीमाओं के साथ ग्राम खोड़ की राजस्व सीमा के साथ-साथ बिन्दु 'एल' तक जोकि नगरपालिका, पटौदी, ग्राम छावन तथा खोड़ की राजस्व सीमाओं का त्रि-मिलन है। इसके उपरान्त, बिन्दु 'एल' से पश्चिम की तरफ ग्राम छावन के दक्षिण सीमा के साथ तथा ग्राम खोड़ तथा रणसिका की संयुक्त राजस्व सीमाओं के साथ-साथ बिन्दु 'एम' तक जोकि ग्राम छावन रणसिका तथा मिलकपुर की राजस्व सीमाओं का त्रि-मिलन है। इसके उपरान्त, बिन्दु 'एम' से उतर की तरफ ग्राम मिलकपुर की पश्चिम सीमा के साथ तथा ग्राम रणसिका, इन्छापुरी तथा शाहपुरजाट की संयुक्त राजस्व सीमाओं के साथ-साथ बिन्दु 'एन' तक जोकि ग्राम मिलकपुर, शाहपुरजाट तथा नगरपालिका हेलीमण्डी (राजस्व सम्पदा जाटौली) की राजस्व सीमाओं का त्रि-मिलन है। इसके उपरान्त, बिन्दु 'एन' से उत्तर की तरफ नगरपालिका हेलीमण्डी की पश्चिम सीमा के साथ तथा ग्राम शाहपुरजाट, मुजफरा, राजपुरा, लुहारी की संयुक्त राजस्व सीमाओं के साथ-साथ बिन्दु 'ए' तक जोकि प्रारम्भिक बिन्दु है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS