Congress सेवा दल में छह प्रकोष्ठ का गठन, पढ़े किसे मिली अहम जिम्मेदारियां

कांग्रेस पार्टी के अग्रणी संगठन कांग्रेस सेवा दल में 6 प्रकोष्ठ का गठन किया गया है | इन प्रकोष्ठ में वरिष्ठ कांग्रेस (Congress) के नेताओं को प्रभारी बनाया गया | कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल देसाई व कांग्रेस सेवा दल के प्रभारी व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सेवा दल की अध्यक्षा डॉक्टर पूनम चौहान व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा एवं पूर्व सांसद बहन कुमारी शैलजा जी को प्रदेश प्रकोष्ठ प्रमुख पदों की कमान सौंपी गई है |
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा (Bhupendra Hooda) व अन्य कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श के बाद ये नयी नियुक्तिया कि गयी है । नव नियुक्त प्रभारी,व प्रकोष्ठ अध्यक्षो को वरिष्ठ नेताओ ने बधाई दी । पानीपत जिले से युवा कांग्रेसी नेता कृष्ण दुग्गल प्रदेश कांग्रेस सेवा दल मे पहले से ही प्रदेश सचिव के पद पर कार्यरत ,कांग्रेस प्रार्टी ने उन्हे ,अहम जिम्मजदारी देते हुए,(समाज,सुरक्षा सेवा प्रकोष्ठ)का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है |
दुग्गल का कांग्रेस प्रार्टी के संगठन मे काम करने का काफी अनुभव है और वह कांग्रेस पार्टी मे प्रदेश स्तर पर कई पदो पर काम कर चुके है और वह कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव के साथ-2,हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अनूसूचित जाति विभाग)मे प्रदेश संयोजक के पद पर कार्य कर चुके है |
कई चुनाव मे बतौर को-ऑर्डिनेटर कार्य कर चुके हैं | कृष्ण दुग्गल को प्रदेश प्रभारी नियुक्त करके हरियाणा में कांग्रेस पार्टी ने धानक समाज को विशेष सम्मान दिया है दुग्गल समाज सेवा से जुड़े होने के कारण पूरे प्रदेश में अपनी पहचान रखते व जाने - पहचाने जाने वाले चेहरे हैं | इनकी नियुक्ति से निशांदेह कांग्रेस पार्टी का संगठन मे और मजबूती आऐगी ।
दुग्गल ने अपनी नियुक्ति पर कहा की यह सम्मान मुझे नहीं मेरे समाज को मिला है हम अपनी पार्टी के सीनियर नेताओं से आशीर्वाद और मार्गदर्शन लेकर पार्टी संगठन को और मजबूत करने का कार्य करेंगे और ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे |
जो हम पर हमारे सीनियर नेताओं ने और पार्टी ने विश्वास जताया है उस पर खरा उतरेंगे हम अपने वरिष्ठ नेता आदरणीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी व अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई व हरियाणा के पूर्व लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा वह हरियाणा कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष वह पूर्व सांसद बहन शैलजा हरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव रणदीप सुरजेवाला पूर्व मंत्त्री कैप्टन अजय यादव, राज्यसभा के सांसद दीपेंद्र हुड्डा वह अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के सचिव मध्य प्रदेश के प्रभारी कुलदीप इंदौरा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्षा डॉक्टर पूनम चौहान व कलानौर से विधायक शकुंतला खटक काग्रेस सेवा दल वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीआर कौशिक एवम तमाम कांग्रेस के नेता एव कार्यकर्ताऔ का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने हम पर विश्वास जताया
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS