भाजपा के पूर्व पार्षद ने गृहमंत्री अनिल विज को लिखा पत्र, बोले-रोहतक सुरक्षित नहीं

भाजपा के पूर्व पार्षद ने गृहमंत्री अनिल विज को लिखा पत्र, बोले-रोहतक सुरक्षित नहीं
X
न्होंने पत्र मे लिखा कि रोहतक में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह खाकी के खौफ से बेखौफ नजर आते हैं। कानून को धत्ता बताकर अपने वारदात अंजाम देते हैं।

हरिभूिम न्यूज : रोहतक

भाजपा के पूर्व निगम पार्षद अशोक खुराना ने गृहमंत्री अनिल विज को पत्र लिखकर रोहतक की खराब हो रही कानून व्यवस्था से अवगत करवाया। उन्होंने पत्र मे लिखा कि रोहतक में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह खाकी के खौफ से बेखौफ नजर आते हैं। कानून को धत्ता बताकर अपने वारदात अंजाम देते हैं।

शहर में अपराधों का ग्राफ जिस कदर बढ़़ता जा रहा है शहरवासियों में असुरक्षा की भावना घर करती जा रही है। वार्ड-13 के मानसरोवर कॉलोनी, सुभाष नगर, मॉडल टाउन, सोनीपत स्टैंड, दुर्गा कॉलोनी, कैलाश कॉलोनी में चोरी, स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़़ रही हैं, जिसमें पुलिस अंकुश लगाने में असफल रहा है। अशोक खुराना ने कहा कि जनता को पहले सुरक्षा चाहिए बाद में विकास। पूरा शहर नशे की मंडी में तब्दील होता जा रहा है। पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई की बजाय नाके लगाकर चालान के नाम पर आमजन को परेशान करती है।

खुराना ने कहा कि खाकी का खौफ असामाजिक तत्वों के लिए ना होकर आम-आदमी के लिए बनता जा रहा है। यह चिंता का विषय है। उन्होंने गृहमंत्री से पुलिस प्रशासन को सख्त हिदायत देने का आग्रह किया ताकि शहर में कानून व्यवस्था दुरुस्त हो।

Tags

Next Story