पूर्व भाजपा विधायक श्याम सिंह राणा इनेलो में शामिल

भाजपा के पूर्व में रादौर हलके से विधायक रहे श्याम सिंह राणा शनिवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ चंडीगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के नेतृत्व में और अभय चौटाला की मौजूदगी में इंडियन नेशनल लोकदल में शामिल हुए।
इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि वो पूरे प्रदेश के मेहनतकश और कमेरे लोगों की तरफ से श्याम सिंह राणा को इनेलो पार्टी में शामिल होने पर उनका हार्दिक स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि चौधरी देवी लाल की नीतियां किसान हितैषी थी जिसका अनुसरण करते हुए इनेलो आज भी किसान और कमेरों की लड़ाई लड़ रही है और जो भी स्वर्गीय देवी लाल की नीतियों में आस्था रखता है उन सभी का हमारी पार्टी में स्वागत है।
कृषि अध्यादेशों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर हल्का रादौर (यमुनानगर) से पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा जी आज इंडियन नेशनल लोकदल में शामिल हुए। इनेलो परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। #मजबूत_होता_लोकदल pic.twitter.com/M6V8rvHf5P
— Abhay Singh Chautala (@AbhaySChautala) October 17, 2020
पूर्व विधायक राणा ने इनेलो में शामिल होने पर कहा कि वो केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विरोधस्वरूप भाजपा से इस्तीफा देकर इनेलो में शामिल हुए हैं और कहा कि इनेलो ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो किसानों के हक में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पहले जब मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे तब कांग्रेस भी यही कानून लेकर आई थी लेकिन उस वक्त सुषमा स्वराज विपक्ष की नेता थी और भाजपा ने इस कानून का विरोध किया था जिस कारण से कांग्रेस यह कानून नहीं बना सकी थी। आज भाजपा की केंद्र की सरकार ने इसका समर्थन करते हुए कानून भी बना दिए। उन्होंने कहा कि दोनों भाजपा और कांग्रेस ने इन कानूनों का समर्थन भी कर दिया और विरोध भी कर दिया, मतलब दोनों ही पार्टी किसान विरोधी हैं।
बता दें कि रादौर से बीजेपी के पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा अपना टिकट कटने से नाराज चल रहे थे। बीजेपी ने रादौर के सीटिंग विधायक श्याम सिंह राणा का टिकट काटकर कर्णदेव कम्बोज को टिकट दिया था। वहीं उन्होंने कृषि कानूनों का विरोध करते हुए भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS