धर्मनगरी में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने BJP-JJP सरकार को उखाड़ने का संकल्प लिया

धर्मनगरी में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने BJP-JJP सरकार को उखाड़ने का संकल्प लिया
X
विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा-जजपा गठंबधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इससे ज्यादा भ्रष्ट सरकार हरियाणा में कभी नही आई।

कुरुक्षेत्र : नई अनाज मंडी में आयोजित विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा (Bhupinder Hooda) ने भाजपा-जजपा गठंबधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इससे ज्यादा भ्रष्ट सरकार हरियाणा में कभी नही आई। गठबंधन सरकार से आज हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम के माध्यम से जहां लोगों की समस्याएं सुनी जाएगी वही अब कार्यक्रम में हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार को उखाड़ने का संकल्प भी लेते है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जीटी रोड से बनी इस सरकार को उखाड़ने का काम करेंगे। इस पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने दोनों हाथ उठाकर साथ देने का भरोसा दिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व स्पीकर डा. रघुबीर कादियान, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, हरमोहिंदर सिंह चट्ठा, विधायक मेवा सिंह आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन पूर्व मंत्री एवं विधायक गीता भुक्कल ने किया। भूपेंद्र हुड्डा ने सड़कों की खराब हालत बताते हुए कहा कि सड़क में गढ्ढे नहीं गढ्ढों में सड़क है। आज हर वर्ग हरियाणा की बीजेपी-जेजेपी सरकार से विमुख दिखाई दे रहा है। आज पूरे देश में हरियाणा बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार में नंबर 1 पर है। एचपीएससी, एचएसएससी में नौकरियां परचून की दुकान की तरह बिक रही हैं। 4 साल से यहां सेना में भर्ती नहीं हो रही है। देश बचाने के लिए हम सभी को संघर्ष करना पड़ेगा। आज प्रजातंत्र खतरे में है। सभी को एक होकर लड़ाई लड़नी होगी।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उनकी सरकार के समय 2014 तक प्रदेश पर जो कर्ज 70 हजार करोड़ था वो अब करीब सात साल में बढ़कर ढाई लाख करोड़ हो गया। उन्होंने कहा कि स्कूल है तो मास्टर नहीं, दफ्तर में कर्मचारी नहीं, अस्पताल में डॉक्टर नहीं, अस्पताल है तो बिल्डिंग नहीं, कुछ मांगो तो सरकार कहती है खजाना नहीं।

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम नहीं मेला दिखाई दे रहा है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि ये धरती न्याय के संघर्ष की प्रतीक है, उन्होंने संकल्प लिया कि जब तक हरियाणा में किसान, मजदूर, युवा, हर प्रदेशवासी के न्याय की लड़ाई को निर्णायक रूप नहीं दे देते, तब तक ये संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने जेजेपी के चुनाव निशान चाबी पर हमला करते हुए कहा कि इनका ताला चाईनीज है। जेजेपी ने हरियाणा की जनता के विश्वास को बेचने का काम किया। हरियाणा में बदलाव होगा, ऐसी जनविरोधी सरकार जाएगी, लोगों के विश्वास को बेचने वालों का भी हिसाब-किताब होगा।

इस मौके पर दीपेंद्र युवा शक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर चुघ, प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीता नेहरा, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसचित जाति विभाग की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षा रीना वाल्मीकि, कांग्रेस नेता सुरेंद्र सैनी भिवानीखेड़ा, इम्पू्रवमैंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, हल्का थानेसर अध्यक्ष ईशान शर्मा, महिला कांगे्रस की जिलाध्यक्ष निशी गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Tags

Next Story