पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले, चीन के खिलाफ एकजुटता की जरूरत

चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा(Bhupendra Singh Hudda) ने चीनी सेना के साथ संघर्ष में शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू और सभी जवानों को नमन किया। उन्होंने शहीद परिवारों(Martyred families) के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ है। हुड्डा ने कहा कि भारतीय सेना पर हमे पूरा भरोसा है और पूरा देश मजबूती से सेना के साथ खड़ा है।
भारत की कूटनीतिक सफलताओं का भी एक स्वर्णिम इतिहास रहा है। भारत हर तरह से मजबूत है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एक-दूसरे पर भरोसा जताने और एकजुटता दिखाने का वक्त है। क्योंकि चीन की शरारतें अब दुस्साहस में बदलने लगी हैं। गलवान घाटी से पहले भी सीमा पर कई जगह, कई बार चीन अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देने की कोशिश करता रहा है। डोकलाम में टकराव के दौरान ही देश को उसकी चालों का अंदाज़ा हो गया था। अब उसने अपने मंसूबों को खुलकर ज़ाहिर कर दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS