दुष्यंत चौटाला ने दादा के छुए पैर तो पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का आया बड़ा बयान, गद्दारों के साथ कोई समझौता नहीं

Haryana : पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala) ने कहा कि ये इनेलो पार्टी के गद्दार हैं और गद्दारों के साथ कोई समझौता नहीं। झूठ की बुनियाद पर बनी जेजेपी पार्टी का वजूद खत्म हो चुका है और जेजेपी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भगदड़ मची हुई है, इस भगदड़ को रोकने के लिए ऐसे भ्रमित करने वाले संदेश फैलाए जा रहे हैं। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ा करती है इसलिए जो लोग भ्रमित होकर जेजेपी में चले गए थे अब घर वापसी करने लगे हैं।
इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि मैंने कभी व्यक्तिगत और राजनीतिक जीवन में अपने सिद्धातों और अनुशासन से समझौता नहीं किया और जिन्होंने इनेलो पार्टी के साथ अनुशासनहीनता की चाहे वो कितना भी बड़ा नेता हो या कार्यकर्ता हो उसे कभी बर्दाश्त नहीं किया। हमने हमेशा जननायक चौ. देवी लाल की नीतियों का अनुसरण किया है जिसके चलते कभी राजनीति सत्ता पाने के लिए नहीं की। ये सत्ता के लोभी थे इन्होंने सत्ता पाने के लिए चौ. देवी लाल के नाम को इस्तेमाल किया और सत्ता मिलते ही इनका असली चेहरा लोगों के सामने आ गया। ऐलनाबाद उपचुनाव में इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला को जिता कर लोगों ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि इनेलो एकमात्र पार्टी है जो चौ. देवी लाल की नीतियों का अनुसरण कर रही है।
इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि ऐसे लोगों को जनता कभी माफ नहीं करेगी जिन्होंने सत्ता के नशे में चूर होकर अपने हकों के लिए आंदोलन कर रहे अन्नदाता पर लाठियां बरसाई, देशद्रोह के केस दर्ज किए और इस दौरान शहीद हुए किसानों की शहादत का मजाक उड़ाया। इन लोगों ने सोची समझी साजिश के तहत इनेलो को तोडऩे की कोशिश की और प्रदेश की जनता को भ्रमित कर उनका वोट लिया। जिस पार्टी के खिलाफ जनता से वोट लिया, सत्ता के लालच में उसी की गोद में जाकर बैठ गए।
बता दे कि गुरुग्राम में एक शादी समारोह में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अपने दादा पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के पैर छूते हुए नजर आए तो वहीं ओमप्रकाश चौटाला पोते दुष्यंत को आशीर्वाद देते हुए दिखाई दे रहे थे। इसके बाद सियासी अटकलें तेज हो गई थी कि अब चौटाला परिवार एक होने वाला है।
दो पलों में पूरे हो गए हो जैसे सारे अरमान,
— Dushyant Chautala (@Dchautala) December 6, 2021
छुए दादा जी के पैर, जैसे छू लिया आसमान। pic.twitter.com/Lwpq4rmeGK
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS