डेढ़ करोड़ के घोटाले में पूर्व महिला क्लर्क गिरफ्तार

डेढ़ करोड़ के घोटाले में पूर्व महिला क्लर्क गिरफ्तार
X
पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया। पुलिस उससे नकदी बरामद करने के साथ घोटाले में संलिप्त अन्य अधिकारियों की भूमिका के बारे में पूछताछ करेगी।

हरिभूमि न्यूज : गोहाना ( सोनीपत )

भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में साढ़े पांच साल पहले हुए करीब डेढ़ करोड़ रुपये के घोटाले में सदर थाना गोहाना की पुलिस ने आरोपित तत्कालीन महिला लिपिक सीमा मलिक को गिरफ्तार किया। उसने विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ मिल कर दुकानों के किराये, बिजली के बिलों और फीस की रसीदों की आड़ में धोखाधड़ी की थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया। पुलिस उससे नकदी बरामद करने के साथ घोटाले में संलिप्त अन्य अधिकारियों की भूमिका के बारे में पूछताछ करेगी।

मुख्यमंत्री उडनदस्ता रोहतक के उप निरीक्षक कर्मबीर की शिकायत पर महिला थाना गोहाना खानपुर कलां में भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में हुए भ्रष्टाचार के संबंध में मामला दर्ज हुआ था। उडनदस्ता की जांच में विश्वविद्यालय में हुए घोटाले में तत्कालीन रजिस्ट्रार ऋतू बजाज, लेखा अधिकारी राजेश मनोचा, लिपिक सीमा मलिक, पूर्व लेखा अधिकारी राजेश वर्मा, अकाउंट आफिसर वेदप्रकाश दुआ और डाटा एंट्री आपरेटर अजय मालिक संदिग्ध भूमिका में पाए गए थे।

इस मामले की जांच अब सदर थाना के प्रभारी एवं निरीक्षक कर्मजीत कर रहे हैं। कर्मजीत ने पुलिस टीम के साथ आरोपित सीमा मलिक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है।

Tags

Next Story