Wrestlers Protest : खिलाड़ियों को समर्थन देने जंतर-मंतर पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, बोले...

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Hooda) कुश्ती महासंघ के खिलाफ चल रहे खिलाड़ियों के धरने को समर्थन देने के लिए जंतर-मंतर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिन खिलाड़ियों को स्टेडियमों में होना चाहिए वो मजबूर होकर जंतर-मंतर पर क्यों बैठे हैं ये गंभीर सवाल है। इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। खिलाड़ियों को न्याय दिलाना हम सबका फर्ज है। इस मौके पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश जेपी, विधायक मामन खान और वरिष्ठ नेता प्रो. वीरेंद्र सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने धरने पर मौजूद खिलाड़ियों और कोच से बात की व पूरे मुद्दे की जानकारी ली।
इस मौके पर हुड्डा ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया और तिरंगे का मान बढ़ाया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन खिलाड़ियों को पलकों पर बिठाया जाना चाहिए, आज उन्हें न्याय के लिए धरने पर बैठना पड़ रहा है। हुड्डा ने कहा कि खिलाड़ियों द्वारा कुश्ती संघ के पदाधिकारियों पर लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं। इसलिए आरोपों की तुरंत और निष्पक्षता के साथ जांच होनी चाहिए। पीड़ित खिलाड़ियों को न्याय मिलना चाहिए।
अफ़सोस की बात है कि जिन खिलाड़ियों को स्टेडियमों में होना चाहिए वो मजबूर होकर क्यों जंतर-मंतर पर बैठे हैं ये गंभीर सवाल है और इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए।
— Bhupinder S Hooda (@BhupinderShooda) April 25, 2023
खिलाड़ियों को न्याय मिलना चाहिए। हमारा पूर्ण समर्थन खिलाड़ियों के साथ है।
आज दिल्ली में धरनारत खिलाड़ियों के बीच। pic.twitter.com/kECSf7KtxJ
ये भी पढ़ें- Wrestlers की याचिका पर SC करेगा सुनवाई, दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS