भाजपा प्रदेश प्रभारी पूर्व सीएम बिप्लब देव बोले- उचाना से अगली विधायक होंगी प्रेमलता, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह का भी बड़ा बयान

Jind News : प्रदेश भाजपा प्रभारी बिप्लब कुमार देब (Biplab Kumar Deb) ने प्रदेश में अपने जनसंपर्क अभियान की शुरूआत के लिए बांगर के क्षेत्र को चुना। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के गृहक्षेत्र उचाना से इस अभियान की शुरूआत करते हुए उचाना के राजीव गांधी महाविद्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कॉलेज के सभागार में उमड़ी भीड़ के चलते जगह कम पड़ने पर जो स्टेज थी उस स्टेज पर कार्यकर्ता बैठे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, हिसार लोकसभा से सांसद बृजेंद्र सिंह ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की संयोजक पूर्व विधायक प्रेमलता सिंह रही। मंच संचालन रामचंद्र अत्री ने किया। कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में सम्मानित भी किया गया।
प्रदेश में भाजपा, जेजेपी गठबंधन को लेकर आपस में निरंतर चल रही बयान बाजी के बीच प्रदेश भाजपा प्रभारी बिप्लब कुमार उचाना पहुंचे। बिप्लब कुमार ने कहा कि 2024 में जो विस चुनाव होगा उसमें उचाना से विधायक प्रेमलता होगी। हरियाणा में अपने अभियान की शुरूआत उचाना से की है। चौ. बीरेंद्र सिंह ने जब 2014 में कांग्रेस छोड़ी थी उस समय उनकी आंखों में आंसू थे। ये आंसू बाप, बेटे की वजह से थे। वो बाप, बेटा कौन है उसको सब जानते है। बीरेंद्र सिंह की आंखों में आंसू का बदला आने वाले चुनाव में वोट की चोट से लेना है। पीएम नरेंद्र मोदी नेे देश को सशक्त करने का काम किया है। विदेशों में देश को अलग पहचान देने का काम किया है। जींद में आप के अरविंद केजरीवाल आएंगे। वो लोगों के बीच मुफ्त में क्या देंगे उसकी बात करेंगेे। हरियाणा के लोग मेहनती है उन्हें मुफ्त में कुछ लेना पंसद नहीं बल्कि मेहनत करना पंसद है। यहां के युवा सेना में देश की सरहदों की सुरक्षा करते है। चौ. बीरेंद्र सिंह ने जब राजनीति शुरू की तब तो उनका जन्म हुआ था। चौ. बीरेंद्र सिंह ने काफी कुछ सीखने को मिलेगा।
दो अक्टूबर को जींद में बीरेंद्र सिंह के साथियों का सम्मेलन करेंगे
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हमारा इलाका ऐसा इलाका है यहां अगर भाजपा को मजबूती मिल जाए तो हरियाणा में दूसरी जगह मजबूती की जरूरत नहीं है। ये ऐसी जगह है जहां हमने कांग्रेस को जीरो से उठाने का काम किया था। यहां के लोगों को बातें समझ तो आती है लेकिन समय निकलने के बाद। 52 साल के राजनीति जीवन में कभी झूठ की राजनीति नहीं की है। जेजेपी पार्टी का राष्ट्रीयध्यक्ष ने मेरे किसी बयान के बारे में ये कहा कि बीरेंद्र सिंह तो भाजपा का प्राइमरी सदस्य है। दो अक्टूबर को जींद में बीरेंद्र सिंह के साथियों का सम्मेलन करेंगे। उस सम्मेलन में अगर एक लाख लोग नहीं पहुंचे तो मैं राजनीति छोड़ दूगा। पार्टी में विचारधारा जरूरी है लेकिन कार्यकर्ता सबसे जरूरी है। कोई भी राजनीति दल हो उसको अपनी विचारधारा से ऊपर उठने की बात है। जो कार्यकर्ता संगठन के साथ जुड़े हुए है उनको लगना चाहिए कि उनकी सरकार में हिस्सेदारी है। उनके व्यक्तिगत काम होने चाहिए। नेता से कुछ नहीं होता बल्कि कार्यकर्ताओं से ही पार्टी सता में आती है। मेरिट से नौकरी दी जाए मैं भी इस बात का पक्षधर हूं लेकिन जिस नौकरी में मेरिट की आवश्यकता नहीं वो कार्यकर्ताओं को मिले। उन्होंने कहा कि जब पंजाब में आप आई तो कार्यकर्ता बोले आप में आ जाओ। जब वहां लोकसभा में आप हार गई तो अब कहते है कांग्रेस में आ जाओ। 52 साल का राजनीति अनुभव है मेरा। बेशक मैं ज्योतिषी नहीं हूं लेकिन मैं कोई फैसला अपने निजी स्वार्थ के लिए नहीं लेता कार्यकर्ताओं के हित के लिए लेता हॅॅंू। कांग्रेस के ठेकेदार कांग्रेस को अपने आप खत्म कर देंगे। इतनी भयानक लड़ाई इनमें चल रही है। जो मेरे साथी कह रहे है कांग्रेस में चले जाओ वहां तो पहले से ही छह कांग्रेस है बीरेंद्र सिंह चला गया तो सात कांग्रेस हो जाएगी। ईमानदारी, सच्चाई लोगों के साथ जुड़कर राजनीति जो करेगा वो आगे बढ़ेगा।
कार्यक्रम को बीरेंद्र सिंह संबोधित करते हुए
उचाना में आयोजित होगा पन्ना प्रमुख सम्मेलन : धनखड़
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि उचाना में जल्द पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। पन्ना प्रमुख का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक संगठन की, पीएम नरेंद्र मोदी की बात को पहुंचाना है। पन्ना प्रमुख के माध्यम से ये बात पहुंच सकती है। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को अलग पहचान दिलाने का काम किया है। महापुरूषों को जो सम्मान दिया गया है वो भाजपा पार्टी ने दिया है।
एक स्पष्ट फैसला ले चुनाव से पहले संगठन
बिना जेजेपी के नाम लिए सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि आज सीधा नुकसान पार्टी को हो रहा है। आज हमारी राजनीति जमीन में घूस रहा है। हमारे अंदर एक कमजोरी आई हुई है इसलिए तीसरी शक्ति घूसने में कामयाब हो रही है। लगातार नौ साल से हम सत्ता में है उसके बाद कोई कारण नहीं कि हम किसी कमजोरी में है। एक छोटा सा दल जिनकी कुछ विशेष जगह पर ही सीटें मिली है। नेताओं, कार्यकर्ताओं के मन की बात है कि सरकार हमारी, राज हमारा लेकिन उस राज को भोग कोई ओर रहा है। एक स्पष्ट फैसला लिया जाए ताकि भविष्य में जो चुनौतियां आएगी उसका किस प्रकार से मुकाबला करना है। कोई संदेश न रहे कि भविष्य में चुनौती बहुत कड़ी होने वाली है। अब सख्त राजनीति फैसले लेना का समय है। हम प्रचार में थोड़े कम है जो काम नहीं करते वो श्रेय ले जाते है। ऐसे में हमें प्रचार में मजबूत होना होगा।
मेरे कार्यकाल में मंजूर हुए प्रोजेक्टों को रोक रहे है दुष्यंत : प्रेमलता
पूर्व विधायक प्रेमलता सिंह ने कहा कि काम करने के बाद भी बीते विस चुनाव में हार मिली। जो भाजपा को यमुना पार कराने के नाम पर वोट मांग कर विधायक बना आज वो मौजूद सरकार में डिप्टी सीएम है। चार साल के बाद जब हलके के गांवाें में लोगों के बीच गई तो लोगों से पूछा कि चार साल में कोई काम हुआ तो लोगों ने कहा कि बीती सरकार में जो काम हुए लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। यहां के लोग अब दुष्यंत चौटाला को हराने का मन बना चुके है। बीते विस चुनाव में सात हजार से अधिक मतों से जीती थी तो मेरे सामने ये ही दुष्यंत चौटाला उम्मीदवार था। विधायक बनने के बाद हलके में खूब काम किए। मेरे कार्यकाल में पांच बड़े प्रोजेक्ट मंजूर हुए लेकिन हमारी सरकार होने के बाद भी उन पर काम नहीं होने दिया जा रहा है। पेगां में ड्राईिवंग स्कूल बनना है तो उचाना कलां फोरलेन बाईपास बनना था जिनका काम नहीं होने दिया जा रहा। चुनाव आते रहेंगे जाते रहेंगे लेकिन हमें समझना होगा कि हमारे लिए अच्छा कौन है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS