पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया होली का त्योहार

रोहतक : रंगों के इस त्यौहार पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने अपने ऑफिस में कार्यकर्ताओं के साथ होली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया। वही कैप्टन अभिमन्यु ने कार्यकर्ताओं को गुलाल लगाया और उन्हें शुभकामनाएं दी। प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि है यह त्यौहार प्रेम प्यार और भाईचारे का प्रतीक है और आज के दिन एक दूसरे को द्वेष भावना छोड़कर प्रेम प्यार से रहना चाहिए ।
आप सभी को स्नेह एवं सौहार्द के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह रंगों का त्यौहार आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि और अपार ख़ुशियों के रंग से भर दें।#HappyHoli #Holi2022 pic.twitter.com/EbSbR8hGCh
— Captain Abhimanyu (@CaptAbhimanyu) March 18, 2022
उन्होंने कहा कि यह परंपरा वैदिक काल से ही चली आ रही है और इसी को लेकर आज प्रदेश में लोग बड़ी धूमधाम से यह त्यौहार मना रहे हैं वह भगवान से कामना करते हैं कि यह त्यौहार सभी के जीवन में खुशियां लाए । वही कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांट कर एक-दूसरे को गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दी।
हरियाणा के रोहतक में होली पर अपने देवर को कोड़ा मारती हुई महिला।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS