Haryana Budget : पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु बोले - हरियाणा का बजट अंतोदय भावना वाला

Haryana Budget 2022 - 23
प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ( Captain Abhimanyu ) ने हरियाणा केे बजट ( haryana budget ) को बहुत ही सराहनीय बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा। बजट में सभी जिलों एवं वर्गों का ध्यान रखा गया है। अंतोदय यानी सबसे गरीब आदमी का उत्थान कैसे हो इस बजट में इसके लिए अनेक प्रावधान किए गए हैं।
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि इस बजट में कृषि को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की उन्नति होगी। शिक्षा चिकित्सा एवं अनुसंधान पर भी विशेष जोर दिया गया है। विश्व में सबसे पुरानी और बड़ी सिंधु घाटी सभ्यता राखी-गढी में संग्रहालय के लिए भी बजट का प्रावधान किया गया है। हरियाणा की बेटी स्वर्गीय सुषमा स्वराज की स्मृति में राज्य स्तरीय सुषमा स्वराज पुरस्कार के लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं।
177255.99 करोड़ का बजट पेश
बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Cm Manohar Lal) ने वित्त मंत्री के नाते 2022-23 के लिए 177255.99 करोड़ का बजट पेश किया पेश किया। बजट संबोधन में सबसे पहले सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह बजट कोविड-19 महामारी के बाद अर्थव्यवस्था को गति देने वाला है और आने वाले 25 सालों में विकास की दिशा सुनिश्चित करेगा। बता दे कि बजट पेश करने के पहले उन्होंने आठ प्री-बजट बैठकें की और 550 व्यक्तियों से लिखित सुझाव भी आए हैं। इन सुझावों पर उन्होंने स्टडी की है और अच्छे सुझावों को बजट में शामिल किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS