गुहला के पूर्व विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर को मिली जान से मारने की धमकी

कैथल: गुहला पुलिस ने फोन के माध्यम से पूर्व गुहला विधायक कुलवंत बाजीगर को जातिसूचक शब्द कहने तथा जान से मारने की धमकी देने का ममाला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को नामजद किया है। गुहला पुलिस को दी शिकायत में गुहला के पूर्व विधायक के बेटे डीएवी कॉलोनी चीका के साहिब सिंह की शिकायत पर सलेमपुर गांव के कुलविंद्र सिंह उर्फ बिंद्र के खिलाफ जातिसूचक शब्द कहे जाने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
साहिब सिंह ने बताया कि उसके पिता कुलवंत गुुहला हलका से 2014 से 2019 तक विधायक रह चुके है। आरोपी कुलविंद्र सिंह उर्फ बिंद्र राजनीतिक विरोधी होने के कारण पिछले काफी समय से उनके परिवार के साथ राजनीतिक द्वेष रखता है, क्योंकि वे बाजीगर जाति से संबंध रखते है। आरोपी उसके पिता को कई दिनों से अलग-अलग नंबरों से वीडियो कॉल कर जातिसूचक शब्द का प्रयोग कर रहा है। कई बार उसके पिता को गालियां दे चुका है। जान से मारने की धमकियां भी देता रहता था।
शिकायतकर्ता ने बताया कि 20 जनवरी को देर रात 10 बजे हम सो रहे थे, तो आरोपी ने उसके पिता के फोन पर व्हाट्सएप कॉल कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। इसके बाद गंदी- गंदी गालियां दी। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपी के खिलाफ कानून कार्रवाई की जाए।
गुहला थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने साहिब सिंह की शिकायत पर कुलविंद्र सिंह उर्फ बिंद्र के खिलाफ जातिसूचक शब्द कहे जाने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS