हरियाणा के पूर्व राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर सीएम मनोहर लाल ने जताया शोक

हरियाणा के पूर्व राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर सीएम मनोहर लाल ने जताया शोक
X
मुख्यमंत्री एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़िया लम्बे समय से राजनीति से जुड़े रहे और वे प्रदेश के राज्यपाल भी रहे। सामाजिक सशक्तिकरण में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा। वहीं हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने प्रदेश के पूर्व राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर दुख प्रकट किया है।

Haribhoomi News : हरियाणा के पूर्व राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया (Jagannath Pahadia) का गुरुग्राम के एक अस्पताल में कोविड संक्रमण के चलते निधन हो गया। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के पूर्व राज्यपाल व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़िया लम्बे समय से राजनीति से जुड़े रहे और वे प्रदेश के राज्यपाल भी रहे। सामाजिक सशक्तिकरण में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।

हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने प्रदेश के पूर्व राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर दुख प्रकट किया है आर्य ने कहा कि पहाड़िया के निधन से मुझे बेहद दुख हुआ है। ईश्वर से प्रार्थना है शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में शक्ति दें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। साथ ही साथ भगवान से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।

वहीं बता दें कि जगन्‍नाथ पहाड़िया का जन्म 15 जनवरी 1932 को राजस्‍थान के भरतपुर में हुआ था। वह 4 बार सांसद और 4 बार विधायक रहे, वे राजस्थान के 1980 और 1981 में करीब 13 महीने मुख्‍यमंत्री रहे। वह केंद्र सरकार में मंत्री बिहार और हरियाणा के राज्यपाल भी रह चुके हैं। पहाड़िया ने हरियाणा के राज्यपाल के रूप में 2009 से 2014 तक प्रदेश के लोगों की सेवा की है।

Tags

Next Story