प्राचार्य धर्म प्रकाश आर्य को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु

प्राचार्य धर्म प्रकाश आर्य को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु
X
पूर्व कैबिनेट मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे धर्म प्रकाश आर्य को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें। साथ ही प्रताप स्कूल परिवार को असीम कष्ट व शोक सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

हरिभूमि न्यूज. खरखौदा : प्रताप स्कूल खरखौदा के प्रिंसिपल धर्म प्रकाश आर्य की तेरहवीं पर मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ किया गया। इस मौके पर अनेकानेक गणमान्य व्यक्ति पहुंचे और हवन यज्ञ में आहुति डाली। धर्म प्रकाश आर्य का 22 जनवरी को हृदयाघात से निधन हो गया था।

पूर्व कैबिनेट मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे धर्म प्रकाश आर्य को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें। साथ ही प्रताप स्कूल परिवार को असीम कष्ट व शोक सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

एचपीएससी के पूर्व सदस्य डॉ. कुलबीर छिकारा ने कहा कि धर्म प्रकाश आर्य जैसे शिक्षाविद, प्रशासक व ऊर्जावान व्यक्तित्व का हमारे बीच से चले जाना ऐसे निशब्द कर देने वाला विषय है कि जब से उन्हें यह दु:खद खबर मिली है, तब से बोल कर अपनी भावनाएं प्रकट नहीं कर सकें हैं और उन्हें लिख कर परिजनों को भेजते रहे हैं। दिवंगत आत्मा के नेक कर्मों के चलते उन्हें सद्गति मिल ही गई होगी, इसमें संदेह नहीं। उनका न रहना पीड़ादायक है फिर भी परिवार को न केवल संभलना होगा बल्कि आगे बढ़ना होगा। साथ ही शोक से उभरना होगा, क्योंकि शास्त्रानुसार लम्बे समय तक शोक में रहने से हमारी बुद्धि, बल, तेज व विवेक कुंठित हो जाते हैं। जितना बड़ा आघात है उतना बड़ा साहस चाहिए, इससे उबरने के लिए।

उन्होंने कहा कि धर्म प्रकाश शिक्षा क्षेत्र के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहते थे। कहा भी गया है कि दुनिया में आना उसी का सार्थक है, जिससे कुल वंश व समाज की उन्नति हो। वे एक प्रकाशमान तारे की भांति चमके फिर ओझल हो गये। इस बीच पर्याप्त रोशनी बिखेरी। उनके प्रति हमारी मौखिक श्रृद्धांजलि नहीं है, तो हम सभी इस परिवार से, इस संस्थान से ऐसे जुड़ाव रखेंगे। उनकी स्मृति में ऐसा कुछ करें, जिससे उन्हें भी निरंतर यहां आने का मौका मिले और उनके भाव के अनुरूप कार्य होते रहें। अध्यापक मनोज कुमार ने भी प्रिंसिपल धर्म प्रकाश आर्य की जीवनी पर संक्षिप्त प्रकाश डाला।

इस मौके पर विधायक जयवीर वाल्मीकि, प्रोफेसर विरेंद्र, पहलवान बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, हरियाणा बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यपाल सिंधु, चेयरमैन पवन खरखौदा, कुलदीप पहलवान, सुनील चेयरमैन, पूर्व प्रिंसिपल सुरेश बूरा, मास्टर रामपाल, नीरज, सहदेव कोच चंदगीराम अखाड़ा दिल्ली, मास्टर वेदपाल, सोमबीर आर्य, कवल सिंह पहलवान भट्टा एसोसिएशन प्रधान रमेश दहिया, द्रोणाचार्य अवॉर्डी अनूप दहिया, पूर्व डीआईजी जगरूप राठी, हरियाणा स्कूल एसोसिएशन के प्रधान विजेंद्र मान, अशोक खत्री, पूर्व एसीपी जोगिंद्र गहलावत, डॉ. कुलदीप देशवाल, सुरेंद्र दहिया अध्यक्ष टीकाराम एजुकेशन सोसाइटी सोनीपत, अनिल कुमार यादव एडिशनल एडवोकेट जनरल हरियाणा, एडवोकेट अरुण गहलावत उप प्रधान खरखौदा बार, एडवोकेट आशुतोष सरोहा, एडवोकेट जितेन्द्र, शोक संदेश सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा शोक संदेश भेजें गए, वहीं ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका सहित कई देशों से भी शोक भेजा गया। जिला स्तर, हरियाणा स्तर, राष्ट्रीय स्तर, भगत फूल सिंह विश्वविद्यालय, गुरुकुल, वरिष्ठ नागरिक संस्था, सेफ इंडिया फाउंडेशन सोनीपत, मानव अधिकार संरक्षण संघ, जग उत्थान खेल शिक्षा समिति सोनीपत, खरखौदा पत्रकार एसोसिएशन सहित शैक्षणिक सामाजिक धार्मिक संस्थाओं की तरफ से शोक संदेश दिया गया।

Tags

Next Story