सांसद VS पूर्व मंत्री : अरविंद शर्मा के आरोपों पर मनीष ग्रोवर का अजीब जवाब, बोले- मूर्ख लोग ही चला रहे देश

सांसद VS पूर्व मंत्री : अरविंद शर्मा के आरोपों पर मनीष ग्रोवर का अजीब जवाब, बोले- मूर्ख लोग ही चला रहे देश
X
बता दें कि कुछ दिन पहले रोहतक के पहरावर गांव में परशुराम जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में रोहतक के भाजपा सांसद अरविंद शर्मा ने भाजपा नेता और पूर्व मंत्री मनीष ग्राेवर को मूर्ख कहा था।

सिरसा। रोहतक से भाजपा के सांसद अरविंद शर्मा द्वारा पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को मूर्ख बताने के सवाल पर मनीष ग्रोवर ने अजीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मूर्ख लोग ही इस देश को चलाते हैं।मनीष ग्रोवर गुरुवार को सिरसा में 29 मई को ओढां कस्बे में होने वाली मुख्यमंत्री की रैली की तैयारियों को लेकर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मनीष ग्रोवर ने दावा किया कि 29 मई को ओढां में होने वाली मुख्यमंत्री की रैली ऐतिहासिक होगी। मुख्यमंत्री इस दौरान जिला के ग्रामीण विकास के लिए करोड़ों रुपये की सौगात देंगे।

ग्रोवर वीरवार को पार्टी के जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान इनेलो की टिकट पर पांच बार विधायक रहे पूर्व मंत्री भागीराम के पुत्र सुरेंद्र कुमार ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा द्वारा फतेहाबाद में 29 मई को होने वाली रैली के बाद प्रदेश की सियासी फिजां बदलने के प्रश्न पर ग्रोवर ने कहा कि यह तो वक्त बताएगा कि किसकी फिजां बदलेगी। उन्होंने कहा कि रैली के लिए भाजपा की पूरी जिला इकाई दिनरात मेहनत कर रही है और यह रैली सभी रैलियाें का रिकार्ड तोड़ देगी। मुख्यमंत्री की रैली में जजपा के शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह केवल भाजपा की रैली है।

सांसद अरविंद शर्मा ने मनीष ग्रोवर को कहा था मूर्ख

बता दें कि कुछ दिन पहले रोहतक के पहरावर गांव में परशुराम जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में रोहतक के भाजपा सांसद अरविंद शर्मा ने भाजपा नेता और पूर्व मंत्री मनीष ग्राेवर को मूर्ख कहा था। वहीं गुरुवार को भी सांसद अरविंद शर्मा ने एक बार फिर सीएम मनोहर लाल और पूर्व मंत्री ग्राेवर पर हमला बोला। रोहतक में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा मैं किसी जाति विशेष के खिलाफ नहीं हूं। मुख्यमंत्री व पूर्व मंत्री ग्रोवर प्रदेश को जाति पाति में बांटना चाहते हैं। ब्राह्मण संस्‍था को जमीन देने के मामले में प्रधानमंत्री मोदी से बात करूंगा। उन्होंने कहा जो काम दो घंटे में हो जाता उस काम को इतना लंबा क्यों खींचा गया इसकी जांच प्रधानमंत्री कार्यालय से हाेनी चाहिए। जब संस्था की जमीन है, तो इसको देने में देरी क्याें की गई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वेष पूर्ण भावना से काम कर रहे हैं जो पद ग्रहण के समय शपथ ली गई थी उसका उल्लंघन है।


Tags

Next Story