पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ को बनाया गया हरियाणा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला की जगह पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ (Om Prakash Dhankar) को हरियाणा भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है उनके नाम की घोषणा नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की। इस बात की जानकारी बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक पत्र जारी कर दी ।
.@BJP4India के कर्मठ कार्यकर्ता श्री @OPDhankar जी को @BJP4Haryana का अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
— Manohar Lal (@mlkhattar) July 19, 2020
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके राजनीतिक अनुभव का लाभ पार्टी के कार्यकर्ताओं को अवश्य मिलेगा और हरियाणा भाजपा संगठनात्मक रूप से और सुदृढ़ होगी।
ओमप्रकाश धनखड़ संगठन को संगठन में काम करने का अच्छा अनुभव है वे किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर कार्य कर चुके है। धनखड़़ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, किसान मोर्चा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे हैं। वे एक बार बादली से विधायक और भाजपा सरकार में प्रदेश के कृषि मंत्री भी रह चुके हैं।
बता दें कि हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष पद के लिए कई नामों के मंथन चल रहा था। जिसमे कैप्टन अभिमन्यु ,कृष्णपाल गुर्जर और महिपाल ढांडा के अलावा संदीप जोशी को भी अध्यक्ष बनाए जाने के कयास लग रहे थे। लेकिन रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा ओमप्रकाश धनखड़ के नाम की घोषणा के बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS