अंबाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री रत्नलाल कटारिया का विरोध, स्थगित करना पड़ा कार्यक्रम

हरिभूमि न्यूज. अंबाला
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रत्नलाल कटारिया व पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा के कार्यक्रम का विरोध करने के लिए शनिवार को किसानों ने जमकर हंगामा किया। साहा के पास दोनों भाजपा नेताओं को गांव महमूदपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होना था। एक दिन ही पहले किसानों को इनके कार्यक्रम की भनक लग गई थी। इसके बाद किसान नेता जय सिंह जलबेहड़ा ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर किसानों को दोनों नेताओं के कार्यक्रम का विरोध करने के लिए एकजुट होने की अपील की थी।
किसानों को देखकर पुलिस को आया पसीना
शनिवार सुबह ही गांव के पास किसान एकजुट होने शुरू हो गए थे। थोड़ी देर में ही यहां सैकड़ों किसान काले झंडे लेकर पहुंच गए। किसानों की संख्या बढ़ते देखकर पुलिस को पसीना आ गया। आनन फानन में किसानों को रोकने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए। किसानों की विरोध की वजह से कई घंटे तक यहां तनाव की स्थिति बनी रही।
निजी कारण बताकर कार्यक्रम रद्द
किसानों के विरोध की वजह से पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद रत्नलाल कटारिया को अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। आयोजकों का कहना था कि जरुरी काम होने की वजह से कटारिया समेत दूसरे नेता कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए हैं। किसान नेता जय सिंह जलबेहड़ा ने कहा कि किसानों के विरोध की वजह से कटारिया को अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून रद्द नहीं होते तब तक किसी भी भाजपा नेता का कोई कार्यक्रम होने नहीं दिया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS