फिल्म 48 कोस : कुरुक्षेत्र के चार स्कूली बच्चों ने रखा फिल्मी दुनिया में कदम

फिल्म 48 कोस : कुरुक्षेत्र के चार स्कूली बच्चों ने रखा फिल्मी दुनिया में कदम
X
दो दिन पहले कुरुक्षेत्र की पृष्ठभूमि जुड़ी से फिल्म 48 कोस रिलीज हुई। यह फिल्म कुरुक्षेत्र के ही निवासी फिल्म के लेखक निर्देशक व निमार्ता राजिंदर वर्मा बनाई गई है।

हरिभूमि न्यूज. कुरुक्षेत्र

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के स्कूली बच्चों को बॉलीवुड फिल्मी दुनिया में काम करने का मौका मिला और उनकी फिल्म 48 कोस रिलीज होते ही धूम मच गई है। बॉलीवुड के प्रमुख कलाकारों पंकज बेरी, अनिल धवन, सोहित सोनी और अरुण बक्शी इत्यादि ने भी इस फिल्म में काम किया है। दो दिन पहले कुरुक्षेत्र की पृष्ठभूमि जुड़ी से फिल्म 48 कोस रिलीज हुई। यह फिल्म कुरुक्षेत्र के ही निवासी फिल्म के लेखक निर्देशक व निमार्ता राजिंदर वर्मा बनाई गई है।

इस फिल्म में कुरुक्षेत्र के जहां कई लोगों को फिल्म में काम करने का मौका मिला है वहीं एक ही राय परिवार के चार लोग हैं। राष्ट्रीय स्वर्ण समाज एकता मंच संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, श्रीपूर्वांचल छठ पर्व महासभा के प्रमुख व्यवस्थापक एवं भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ हरियाणा प्रदेश मीडिया प्रमुख सुनील राय जिन्होंने खुद फिल्म में काम किया वहीं उनकी पत्नी, बेटे एवं बेटी ने भी अलग अलग भूमिका अदा की। सुनील राय की बेटी रितिका राय ने तो प्रमुख भूमिका में अपनी पहली फिल्म में ही प्रतिभा से धूम मचा दी है। स्कूली बच्ची रितिका ने फिल्म में जुरी का रोल निभाया है।

निमार्ता राजिंदर वर्मा ने कहानी पर चर्चा करते हुए बताया कि उनकी फिल्म कुरुक्षेत्र की पृष्ठभूमि के साथ गीता जयंती से भी जुड़ी है। यह फिल्म तीन बच्चों पर आधारित है। फिल्म में बच्चों के अपहरण हो दिखाया जाता है। फिल्म में गीता जयंती के समारोह को देखने के लिए बच्चे गुरुकुल से भाग जाते है। उन्होंने बताया कि फिल्म में चार बाल कलाकार आरव वधवा, गर्वित खुराना, रितिका राय व जय रल्हन ने विशेष रूप से काम किया है। इन चारों बाल कलाकारों के साथ कुरुक्षेत्र के निवासियों की फिल्मी प्रतिभा की भी खूब चर्चा हो रही है।

Tags

Next Story