जींद में चार युवकों ने नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

जींद में चार युवकों ने नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म
X
महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म करने, छह-17 पास्को एक्ट, एससी एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हरिभूमि न्यूज. जींद

सदर थाना इलाके के गांव में रात को शौच के लिए गली में निकली नाबालिग लड़की का गांव के ही चार युवकों ने अपहरण कर लिया और एक मकान में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसमें आरोपिताें का एक महिला ने भी सहयोग किया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म करने, छह-17 पास्को एक्ट, एससी एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सदर थाना इलाके के गांव की एक 16 वर्षीय लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत तीन फरवरी देर रात को वह गली में शौच के लिए निकली थी। उसी दौरान गांव के ही भारत, भगत सिंह, मनोज, शमशेर ने उसका अपहरण कर लिया और उसे एक मकान में ले गए। जहां पर चारों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। चारों आरोपितों की करतूत में पड़ोसी महिला सुदेश ने उनका सहयोग किया। जब उसने विरोध किया तो उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। किसी तरह वह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में अवगत करवाया। बाद में शमशेर व भगत सिंह ने घर आकर उनके परिजनों को धमकाया और जातिसूचक गालियां दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता का सामान्य अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा भारत, भगत सिंह, मनोज, शमशेर तथा सुदेश के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, छह, 17 पाॅस्को एक्ट, एससी एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि नाबालिग लड़की ने चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने तथा एक महिला द्वारा सहयोग करने के आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। जिस पर महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Tags

Next Story