मकान की सौदेबाजी में 50 लाख का Fraud : सगे भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम

Ambala : शुक्लकुंड रोड स्थित 171 वर्ग गज के मकान के सौदे में एडवोकेट भूपिंद्र सिंह सूदन व उनके पार्टनर भूपिंद्र सिंह राठौर से 50 लाख की धोखाधड़ी हो गई। ठगी का आरोप राजेंद्र सिंह दुगाला व उसके भाई राजीव कुमार दुगाला पर लगा है। पुलिस ने भूपिंद्र सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की दी।
भूपिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों ने बीएसआर होटल में उनके मालिक भूपिंद्र सिंह राठौर के माध्यम से उससे संपर्क किया था। तब आरोपियों ने बताया कि उनका एक मकान कुल 171 वर्गगज शुक्लकुंड रोड पर है। इसमें पानी व बिजली का कनेक्शन लगा होने का दावा किया गया था। तब आरोपियों ने अपनी जायदाद भी मौके पर दिखाई थी। इसके बाद उन्होंने मकान पसंद कर लिया तथा बयाना कर दिया। इस एवज में 40 लाख रुपए आरटीजीएस व बैंक (Bank) द्वारा दिए। इसमें से 10 लाख रुपए पीएनबी चेक से 22 फरवरी 2022 को दिए। इकरारनामा में राजीव ने अपना पता मकान नंबर 5461 एमएचसी मनीमाजरा चंडीगढ़ (Chandigarh) लिखवाया, जबकि संजीव कुमार दुगाला ने अपना आधार कार्ड नंबर दिया व पता 1276/1 सेक्टर 34-सी चंडीगढ़ लिखवाया।
यह भी पढ़ें : ठेकेदार से 23.50 लाख की ठगी, JB Company के मालिक व मैनेजर पर केस दर्ज
जब रजिस्ट्री की तारीख पास आई तो संजीव ने बताया कि उनके भाई राजीव का कैंट में रहने वाले प्रेम राणा के साथ कोई लेन-देन का झगड़ा है। जिसके चलते प्रेम ने राजीव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया है। उसे कुछ पैसे देने पड़ेंगे। उसके व उसके पार्टनर ने 5-5 लाख रुपए और दिए। उसके हिस्से का बयाना 15 लाख चला गया था। परिवादी ने बताया कि कुछ दिन बाद संजीव ने बताया कि उनके मकान की एनडीसी में 3 गज जगह की कोई कानूनन अड़चन है जिसे वह दूर करवाकर रजस्ट्रि करवाने आ जाएंगे। कुछ दिन पहले जब वे संबंधित मकान देखने गए तो देखा कि मकान को वहां से हटाकर मलबा साफ कर दिया है। अब वहां खाली प्लॉट रह गया है जबकि उन्होंने सौदा मकान का किया था। परिवादी की ओर से जब संजीव व राजीव को लीगल नोटिस दिया तो पता चला कि वे संबंधित पते पर नहीं रहते। जब व्यक्तिगत रूप से जाकर उपरोक्त मकान की छानबीन की तो पाया इस पते के मकान पर मेजर केबीएस जग्गी नाम के व्यक्ति 20 साल से रहते हैं। दोनों ने जो फोन नंबर दिए थे उन पर कोई जवाब नहीं मिल रहा। अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS