नेहरू कॉलोनी में 3.63 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नेहरू कॉलोनी में 3.63 लाख रुपये की धोखाधड़ी
X
साइबर ठग आए दिन लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। लाखनमाजरा और नेहरू कालोनी के दो लोगों को ठगों ने चपत लगा दी। आरोपितों ने 3.63 लाख की धोखाधड़ी की।

रोहतक। साइबर ठग आए दिन लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। लाखनमाजरा और नेहरू कालोनी के दो लोगों को ठगों ने चपत लगा दी। आरोपितों ने 3.63 लाख की धोखाधड़ी की। अब साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर में महम में ऑनलाइन डिलीवरी के नाम से एक महिला महिला से 88 हजार रुपये 348 रुपये ठग लिए गए।

केस नम्बर एक-

पुलिस को दी शिकायत में नेहरू कॉलोनी निवासी सुमित ने बताया कि उसका एक दोस्त मनोज शर्मा यूपी के लखीमपुर में रहता है। उसने उसे एक कंपनी की साइट पर रुपये इनवेस्ट करने पर अच्छे मुनाफा मिलने की बात बताई। उसके कहने पर कंपनी की साइट पर रुपये भेजने शुरू किए थे। चार बार में एक लाख चार हजार रुपये भेजे गए। इसके बाद उसे मुनाफे सहित रुपये लौटाने के लिए मोबाइल नम्बरों पर कॉल की। इस दौरान कर्मचारियों ने उसे 20 हजार रुपये निवेश करने के लिए कहा लेकिन वह और रुपये निवेश नहीं कर सकता। अब आरोपित उसकी आईडी ब्लॉक करने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

केस नंबर दो-

मामले के अनुसार, शिकायत में लाखन माजरा निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उसने अपने क्रेडिट कार्ड को बंद कराने के लिए बैंक की साइट पर डिटेल भेजी थी। इसी को लेकर एक व्यक्ति ने उसे फोन किया। उसने खुद को बैंक के क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट का कर्मी बताया। उसने आगे की प्रक्रिया के लिए एक लिंक उसके पास भेजा। उसने लिंक पर क्लिक कर दिया। कर्मी ने कहा कि 24 घंटे में आपका क्रेडिट कार्ड बंद हो जाएगा, लेकिन इसके बाद उसके खाते से 2.59 लाख रुपये कटने का मैसेज आया। उसने बैंक को सूचना दी, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags

Next Story