प्लॉट खरीद-बेच के नाम पर 28 लाख की धोखाधड़ी

सिरसा। शहर के गणेश विहार सेक्टर-20 निवासी एक दंपति ने खैरपुर निवासी गुरजीत सिंह के खिलाफ प्लॉट खरीद बेच के नाम पर 28 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।पुलिस को दी शिकायत में पीडि़त ने बताया कि गुरजीत सिंह के पास एक प्लॉट था, जोकि उसने बेचना था। वे मौके पर जाकर प्लॉट देखकर आए और गुरजीत ने एक नक्शा भी दिया, जोकि हुडा रोड अजय विहार का दर्शा रहा था। बीती 13 जनवरी 2021 को उनका गुरजीत के साथ एक लिखित इकरारनामा किया गया, जो प्लॉट की कीमत 1 करोड़, 6 लाख, 26 हजार तय की गई।
उन्होंने बतौर साई गुरजीत को 20 लाख रूपए दे दिए। रजिस्ट्री करवाने की तारीख 13 अप्रैल 2021 निश्चित की गई। इसके बाद गुरजीत ने 8 लाख रूपए की राशि 4 फरवरी 2021 को और प्राप्त कर ली। इस प्रकार कुल 28 लाख रुपए आरोपी ने शिकायकर्ता से ले लिए। रजिस्ट्री वाले दिन शिकायकर्ता बकाया राशि से अन्य खचों सहित तहसील कार्यालय सिरसा में उपस्थित हुए लेकिन गुरजीत नहीं आया। इसके बाद शिकायकर्ता ने गुरजीत को कानूनी नोटिस 26 मई 2021 को अपने वकील आशीष सिंगला के मार्फत भिजवाया।
इसके बाद 10 जून 2021 की तारीख रजिस्ट्री करवाने के लिए निश्चित की गई, लेकिन इस बार भी आरोपी तहसील कार्यालय सिरसा में रजिस्ट्री करवाने नहीं आया। जब उन्होंने प्लॉट की हकीकत के बारे में पता किया तो पता चला कि जो प्लॉट उन्हें दिखाया गया है, वो आरोपी का नहीं है। उसने प्लॉट बेचने के नाम पर उनसे धोखाधड़ी की है। जब आरोपी से उन्होंने बात की तो वह अपनी बात से मुकर गया। जोर देने पर कहा कि उसने तो धोखाधड़ी करनी थी। उसका वे कुछ नहीं बिगाड़ सकते। यही नहीं उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS