फेसबुक पर हुई महिला से दोस्ती, मकान लेने के बहाने घर पहुंचा आरोपित, जानें फिर क्या किया

हरिभूमि न्यूज : सोनीपत
रोहतक निवासी एक महिला ने मुरथल थाना क्षेत्र निवासी युवक पर फेसबुक(Facebook) पर दोस्ती कर झांसे में लेकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया हैं। पीड़िता (Victim) का आरोप हैं कि आरोपित ने खुद को प्रापर्टी डीलर बताया। उसके मकान को बेचने के बहाने घर में घुसकर दुष्कर्म (Misdeed) किया। उसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने मामले को लेकर अपने पति को अवगत करवाया। उसके बाद मुरथल थाना पुलिस(Police) को शिकायत दी। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर रोहतक भेजी हैं।
रोहतक निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी फेसबुक पर मुरथल थाना क्षेत्र निवासी प्रवीन के साथ दोस्ती हो गई। उसने खुद को प्रापर्टी डीलर बताया। पीड़िता ने बताया कि उसे रुपयों की आवश्यकता थी। जिसके चलते उसने खुद का मकान बेचने की सोची। प्रवीन ने उसका मकान खरीदने की बात कही। गत 24 अक्टूबर को प्रवीन उसके घर पर पहुंचा। जहां उसके मकान को देखने के बाद वापस अपने घर जाने में असमर्थता दिखाई। देर होने के चलते घर पर ही रुकने के लिए कहा।
पीड़िता ने बताया कि उसका पति बाहर गया हुआ था। रात को आरोपित ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घर पर उसकी 12 साल की बेटी भी मौजूद थी। आरोपित किसी से कुछ कहने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। उसके पति के घर पर आने पर मामले को लेकर अवगत करवाया। उसके बाद आरोपित के खिलाफ मुरथल थाने में शिकायत दी। जांच अधिकारी बबली ने बताया कि पीड़ितात की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज की गई हैं। वारदात स्थल रोहतक का हैं। शिकायत को रोहतक भेजा गया हैं। आगामी कार्रवाई रोहतक पुलिस करेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS