ओलंपिक विजेता रवि दहिया के पिता को गजेंद्र फौगाट ने किया सम्मानित

सोनीपत। सीएम मनोहर लाल ने सभी खिलाड़ियों के लिए असीम स्नेह दिखाते हुए उन्हें दिल खोलकर आशीर्वाद दिया है। नकद इनाम के साथ उनके लिए उच्च पद पर सरकारी नौकरी की घोषणा भी की है। ये बात ओएसडी प्रचार, गजेंद्र फौगाट ने कही। वे राई स्थित एक स्कूल में आयोजित मनोहारी तीज उत्सव में बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने और स्कूल प्रिंसीपल हरेंद्र शर्मा ने टोक्यो ओलम्पिक में सिल्वर पदक विजेता रवि दहिया के पिता राकेश दहिया को सम्मानित किया।
गजेंद्र फौगाट ने कहा कि सरकार की श्रेष्ठ खेल नीति व खिलाड़ियों की मेहनत की बदौलत आज हरियाणा पूरे देश का मान बन गया है। अकेले हरियाणा ने 2 मेडल कुश्ती, 1 हॉकी व 1 स्वर्ण एथलेटिक्स में जीता है। भारतीय ओलम्पिक के इतिहास में स्वर्ण पदक जीत कर हरियाणा के नीरज चोपड़ा ने इतिहास बनाया है। फौगाट ने कहा कि हरियाणा सरकार का यह प्रयास है 2024 में होने वाले पैरिस के ओलंपिक में इन मेडलों की संख्या दोगुनी हो जाए इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खेल नीति में भी अनेकों सुझाव जोड़ने विचार करने के आदेश दिए हैं।
गजेंद्र ने कहा की राकेश दहिया को सम्मान प्रदान करते हुए उन्हें असीम गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने उपस्थित छात्रों को भी रवि दहिया से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। फोगाट ने कहा सावन के महीने में हरियाणा में उत्सव की शुरुआत तीज के साथ हो जाती है इसी कड़ी में "आई तीज बो गई बीज" के संबोधन से बुलाया जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS