सीएम मनोहर लाल ने कर दी खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले : गजेंद्र फौगाट

फरीदाबाद। सीएम मनोहर लाल ने सभी खिलाड़ियों के लिए असीम स्नेह दिखाते हुए उन्हें दिल खोलकर आशीर्वाद दिया है। नकद इनाम के साथ उनके लिए उच्च पद पर सरकारी नौकरी की घोषणा भी की है। वहीं दूसरी ओर खिलाड़ियों ने भी इस बार की तीज़ को स्पेशल बना दिया है। ये बात ओएसडी प्रचार, गजेन्द्र फौगाट ने कही। वे फरीदाबाद में आयोजित सामाजिक कार्यकर्मों में शिरकत करने आए थे। उन्होंने यहां एक वन प्लस के आउटलेट का भी उद्घाटन किया।
गजेंद्र फौगाट ने कहा कि सरकार की श्रेष्ठ खेल नीति व खिलाड़ियों की मेहनत की बदौलत आज हरियाणा पूरे देश का मान बन गया है। अकेले हरियाणा ने 2 मेडल कुश्ती, 1 हॉकी व 1 स्वर्ण एथलेटिक्स में जीता है। भारतीय ओलम्पिक के इतिहास में स्वर्ण पदक जीत कर हरियाणा के नीरज चोपड़ा ने इतिहास बनाया है। फौगाट ने कहा कि हरियाणा सरकार का यह प्रयास है 2024 में होने वाले पैरिस के ओलंपिक में इन मेडलों की संख्या दोगुनी हो जाए इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खेल नीति में भी अनेकों सुझाव जोड़ने विचार करने के आदेश दिए हैं। इस अवसर पर वन प्लस के हरियाणा के क्षेत्रिय समन्यवक संदीप बेनीवाल, समाजसेवी राजेश खासा, रजनी बेनीवाल समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS