टोक्यो में हरियाणवी खिलाड़ियों ने गाड़ दिया लठ : गजेंद्र फौगाट

रोहतक। प्रदेश के खिलाड़ियों ने पहले ही दिन टोक्यो में जीत हासिल करके मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा हरियाणवी में लठ गाड़ने वाली बात सच कर दी है। ये बात ओएसडी गजेंद्र फौगाट ने कही। हॉकी में न्यूजीलैंड के ख़िलाफ़ देश के हॉकी खिलाड़ियों ने 3-2 से जीत दर्ज की जिसमें हरियाणा के सुमित व सुरेंद्र ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। फौगाट ने बताया कि कल शाम को मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने स्वयं चंडीगढ़ में ओलंपिक के शुभारंभ समारोह का अवलोकन किया और खिलाड़ियों की हौंसला अफजाई की।
गजेंद्र फौगाट ने कहा कि आज महिला हॉकी ने विश्व की सर्वश्रेष्ठ नीदरलैंड टीम के साथ खेलते हुए गजब के मैच का प्रदर्शन किया। इस मैच में सविता पूनिया, रानी रामपाल, नेहा गोयल, मोनिका मलिक समेत हरियाणा की कई खिलाड़ियों ने गजब का प्रदर्शन करते हुए नीदरलैंड की खिलाड़ियों के पसीने छुड़ा दिए। हालांकि भारतीय महिला हॉकी टीम 5 - 1 से हार गई लेकिन अपने बेहतरीन प्रदर्शन से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। गजेंद्र फौगाट ने पहले ही दिन वेट लिफ्टिंग में सिल्वर मैडल जीतने पर सब देशवासियों को बधाई दी। फौगाट ने बताया कि कल 25 जुलाई को भारतीय हरियाणा के मुक्केबाज मनीष कौशिक, शूटर मनु भाकर आदि खिलाड़ी ओलम्पिक में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उतरेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS