Breaking News : अंबाला में गैंगवार, गोली मारकर दो की हत्या, दो घायल

अंबाला में दिनदाड़े कालका चौक पर अंबाला में वीरवार दोपहर गैंगवार के चलते हुई फायरिंग की वारदात में दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना भुप्पी राणा व एक अन्य गैंग के बीच रंजिश का नतीजा बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ नंबर की कार में सवार युवकों ने कार के आगे कार लगा दी और उसके बाद अंधाधुंध फायरिंग की है। घटना में दो की मौत हो चुकी है जबकि दो गंभीर रुप से घायल हैं। हत्यारे गोलियां मारकर मौके से फरार हो गए।
मृतकों में 32 वर्षीय राहुल और पंजा शामिल हैं जबकि 25 वर्षीय अश्वनी और 24 वर्षीय गौरव गंभीर रूप से घायल हैं। ये चारों पंजाब के मौली गांव के रहने वाले हैं। सभी पेशी के लिए कोर्ट आ रहे थे। कोरोना के कारण पेशी नहीं होने से वापस जा रहे थे। कालका चौक पर स्विफ्ट डिजाइर कार में करीब चार लोग आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिया। दो की मौके पर मौत हो गई। घायल अश्विनी और गौरव को ट्रामा पर पहुंचाया। दोनों के कंधे और बाजू में गोली लगी है। इस हमले में 2 गैंगस्टरों की मौत हो गई जबकि 2 अन्य घायल हो गये। पुलिस कार्रवाई में जुटी है। जिस कार पर गोलियां दागी गयीं वह चंडीगढ़ नंबर की थी। इस घटना के बाद भारी पुलिस बल बाजार में तैनात किया गया है। वहीं पुलिस ने जिले में नाकेबंदी कर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS