युवा महोत्सव के तीसरे दिन गजल गायकों ने बांधा समा, यादगार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा

सिरसा। चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय युवा महोत्सव के तीसरे दिन कव्वाली, हरियाणवी एकल व समूह नृत्य के माध्यम से प्रतिभागियों ने महोत्सव को चार चांद लगा दिए। हरियाणवी परिधान में प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां पेश करते हुए दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। महोत्सव के तीसरे दिन दो मंचों पर कार्यक्रमों को प्रस्तुति दी गई।
स्टेज -2 पर गजल, भजन व शब्द गायन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। पाश्चात्य एकल गायन, हरियाणवी वाद्य यंत्र गजल व कव्वाली गायकों ने यादगार प्रस्तुतियाँ पेश करते हुए माहौल को आकर्षक बना दिया। जाने-माने गजल गायकों की गजलों को प्रतिभागियों ने बखूबी प्रस्तुत किया और जमकर दर्शकों की वाह वाही लूटी। गौरतलब है कि चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय में युवा कल्याण निदेशालय के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय त्रिवेणी युवा महोत्सव जोर शोर से चल रहा है। महोत्सव में बेहतरीन प्रस्तुतियों को दौर जारी रहा।
निर्धारित समय पर शुरु हुए कार्यक्रम में सबसे पहले हरियाणवी डांस के कार्यक्रम पेश हुए। युवा महोत्सव में दर्शक पूरी शिद्दत के साथ कार्यक्रमों का आनंद ले रहे हैं। हर रोज कार्यक्रम में दर्शकों की भीड़ बढ़ती जा रही है। दर्शकों के रुझान का अंदाजा इसी से लगाया सकता है कि प्रत्येक प्रस्तुति के बाद एमपी हॉल दर्शकों की तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठता है। इस अवसर पर हरियाणा कला परिषद के हिसार जोन के एडिशनल डायरेक्टर महावीर गुड्डू ने महाराजा नहार सिंह के जीवन पर आधारित प्रस्तुति देकर युवा पीढ़ी को उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यदि युवा शिक्षा व संस्कृति के प्रति जागरुक होंगे तो राष्ट्र का सही मायने में विकास सुनिश्चित होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS