लड़की को भगा ले जाने का मामला : आरोपी लड़के की मां की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव

लड़की को भगा ले जाने का मामला : आरोपी लड़के की मां की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव
X
सोनीपत पुलिस महिला के घर आई थी। मृतका के बेटों के घर लौटने पर असलीयत सामने आ सकेगी। फिलहाल सदर थाना नरवाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हरिभूमि न्यूज. जींद

गांव सुदकैन खुर्द में संदिग्ध हालात के चलते एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि महिला का बेटा सोनीपत इलाके से लड़की लेकर भागा हुआ है। सोनीपत पुलिस महिला के घर आई थी। मृतका के बेटों के घर लौटने पर असलीयत सामने आ सकेगी। फिलहाल सदर थाना नरवाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव सुदकैन खुर्द निवासी विद्या देवी 50 को ग्रामीणों ने बुधवार सुबह अपने मकान में फांसी के फंदे पर लटका देखा। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। विद्या देवी के पति की मौत हो चुकी है उसके दो बेटे चंडीगढ़ रहते हे। जबकि तीसरा लड़का पिछले कुछ दिनों से भूमिगत है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका का छोटा बेटा बरौदा सोनीपत थाना इलाके से किसी लड़की को भगा ले गया। उसी सिलसिले में बरौदा थाना पुलिस मंगलवार को विद्या देवी के घर पहुंची थी और उसके छोटे बेटे विक्रम को पेश करने के लिए कहा था। आशंका जताई जा रही है कि उसी दबाव में विद्या देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतका के बेटों को सूचना दे दी गई है, जिनके पहुंचने के बाद ही हालातों के रहस्यों से पर्दा उठ पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सदर थाना नरवाना प्रभारी विरेंद्र ने बताया कि मृतका के बेटों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही मामले का पता चल पाएगा। मृतका का छोटा बेटा लड़की भगाने के मामले में वांछित है। जिसके सिलसिले में बरौदा थाना पुलिस भी पहुंची थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Tags

Next Story