Kurukshetra में संदिग्ध परिस्थितियों में लड़की लापता, पुलिस टीम पर पथराव

हरिभूमि न्यूज : कुरुक्षेत्र
सेक्टर 3 में एक मकान पर साफ-सफाई का काम करने गई 16 वर्षीय लड़की (Girl) मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियोंं में लापता हो गई। परिजनों ने लड़की के लापता होने की शिकायत सेक्टर 5 पुलिस को दी। इस पर पुलिस (police) ने लड़की के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी।
रात तक भी लड़की का पता नही चलने पर गुस्साएं परिजन व देवीदासपुरा के अन्य लोग जिंदल चौक पर एकत्रित हो गए। लोगों ने सेक्टर 3 के उस मकान का घेराव कर मकान में जमकर तोडफोड़ की, जहां लड़की काम करने गई थी। सूचना मिलते ही थाना सदर प्रभारी सतीश कुमार व सेक्टर 5 चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने मकान मालिक पर उसकी लड़की के मर्डर का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उपद्रवी लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया। उपद्रवी लोगों ने पुलिस की बात नहीं मानी और पुलिस कर्मियों पर भी पथराव किया। पथराव में कई पुलिस कर्मी भी चोटिल हो गए। स्थिति बेकाबू होता देख पुलिस कर्मियों ने उपद्रवियों को वहां से खदेड़ दिया।
पुलिस ने तोडफ़ोड़ करने वाले लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
पुलिस ने मकान मालिक सत्यपाल सिरोहा की शिकायत पर तोडफोड़ करने वाली महिलाओं व पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को उपद्रवी लोगों के खिलाफ घर पर तोडफोड़ करने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, लॉकडाउन का उल्लंघन करने व पुलिस डयूटी में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया।
लड़की की गुमशुदगी का मामला किया दर्ज
थाना सदर प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर गुमशुदगी का पर्चा दर्ज कर लिया गया था। बावजूद इसके लड़की के परिजनों व अन्य लोगों ने मकान पर तोडफोड़ कर कानून की उल्लघंना की है। इस पर मकान मालिक की शिकायत पर उपद्रवी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सतीश कुमार ने कहा कि लड़की की तलाश जारी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS