कैफे में छात्रा से जबरदस्ती दुष्कर्म, जहरीला पदार्थ खाया

कैफे में छात्रा से जबरदस्ती दुष्कर्म, जहरीला पदार्थ खाया
X
मगर गनीमत यह रही कि चिकित्सकों ने छात्रा को बचा लिया और उसकी शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। आरोपित अभी फरार है।

हरिभूमि न्यूज. यमुनानगर। छात्रा ने एक युवक पर कैफे में ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। मगर गनीमत यह रही कि चिकित्सकों ने छात्रा को बचा लिया और उसकी शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। आरोपित अभी फरार है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना छप्पर क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उसकी अपने पड़ोस में रहने वाली एक लड़की के साथ जान पहचान थी। उस लड़की के घर भागू माजरा निवासी कमल सिंह का आना जाना था। जिस कारण उसकी कमल सिंह के साथ भी जान पहचान हो गई।

लड़की ने बताया कि एक दिन कमल सिंह ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जब वह आरोपित से मिलने के लिए गई तो आरोपित उसे शहर के एक कैफे में लेकर गया। जहां आरोपित ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपित उसे परेशान करने लगा। जिस कारण उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जब उसकी तबीयत ठीक हो गई तो उसने आरोपित युवक के बारे परिजनों को बताया।

परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित युवक कमल के खिलाफ चार पोक्सो एक्ट 354डी, 452 व 506 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

Tags

Next Story