पेपर देने आई छात्रा कॉलेज की छत से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिरी, मचा हड़कंप

पेपर देने आई छात्रा कॉलेज की छत से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिरी, मचा हड़कंप
X
आनन- फानन में महाविद्यालय स्टाफ द्वारा छात्रा को तुरंत प्रभाव से सामान्य अस्पताल में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद को रेफर कर दिया गया।

हरिभूमि न्यूज: भिवानी

गांव बापोड़ा निवासी छात्रा मोनिका भिवानी राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय में एग्जाम देने के लिए आई थी, इसी दौरान कॉलेज की छत से संदिग्ध परिस्थितियों नीचे जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई।

बताया जाता है कि किसी कारणवश उसका पैर फिसल गया और छत से नीचे जा गिरी, नीचे गिरते ही उसका जबड़ा टूट गया। हादसे के बाद कालेज में हड़कंप मच गया। आनन- फानन में महाविद्यालय स्टाफ द्वारा छात्रा को तुरंत प्रभाव से सामान्य अस्पताल में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद को रेफर कर दिया गया। मोनिका इसी महाविद्यालय की फर्स्ट ईयर की छात्रा है।

प्राचार्य सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि अनहोनी की वजह से यह घटना हुई है जिसका कोई अन्य कारण नहीं है। उन्होंने बताया कि यह लड़की सामान्य रूप से अपना पेपर देने के लिए आई थी। उन्होंने बताया कि छात्रा का जबड़ा टूटा हुआ है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है, छात्रा को हिसार अस्पताल में ले जा रहे हैं। हादसे के बारे में छात्रा के परिजनों को सूचना दे गई।

Tags

Next Story