हरियाणा की राजनीति से बड़ी खबर : गोबिंद कांडा भाजपा में शामिल, ऐलनाबाद उपचुनाव में पार्टी खेल सकती है दांव

हरियाणा की राजनीति से बड़ी खबर : गोबिंद कांडा भाजपा में शामिल, ऐलनाबाद उपचुनाव में पार्टी खेल सकती है दांव
X
भाजपा में शामिल होने पर गोबिंद कांडा ने कहा कि वे पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में तन-मन-धन से सहयोग करेंगे।

सिरसा। काफी लंबे समय से गोबिंद कांडा के भाजपा में शामिल होने के कयासों पर रविवार की दोपहर को स्वयं गोबिंद कांडा ने मुहर लगा दी। जिला महामंत्री रामचंद्र कंबोज व जिला उपाध्यक्ष व श्रीअग्रवाल सभा के प्रधान नीरज बंसल की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में गोबिंद कांडा ने भाजपा का झंडा थामा। इस मौके पर जिला महामंत्री रामचंद्र कंबोज व जिला उपाध्यक्ष नीरज बंसल व भाजपा प्रदेश मंत्री सुरेंद्र आर्य ने गोबिंद कांडा को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर नीरज बंसल ने बताया कि गोबिंद कांडा के भाजपा में आने से पार्टी को जिले में मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि गोबिंद कांडा ऐलनाबाद उपचुनाव ( Ellenabad by-election ) में भाजपा का संभावित चेहरा हो सकते हैं। बंसल ने बताया कि गोबिंद कांडा की जिलेभर में अच्छी पकड़ है, जिसका भाजपा को लाभ मिलेगा। भाजपा में शामिल होने पर गोबिंद कांडा ने कहा कि वे पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में तन-मन-धन से सहयोग करेंगे। कांडा ने कहा कि सरकार सभी वर्गों के लिए एक समान नीतियां बना रही है, जिनका लोगों को बखूबी लाभ मिल रहा है। देश व प्रदेश ने भाजपा के शासन काल में अनेक बुलंदियों को छुआ है और आगे भी देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तरक्की की राह पर दौड़ेगा।

Tags

Next Story