Gohana : 5 साल के बच्चे के साथ किया कुकर्म

Gohana : सदर थाना गोहाना के क्षेत्र के गांव में पांच साल के बच्चे से कुकर्म (Misdeeds) किया गया। बच्चे के माता-पिता मजदूरी करने गए थे। वापस आए तो बच्चा रोता मिला और प्राइवेट पार्ट पर खून निकल रहा था। बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने बच्चे के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बच्चे के परिजनों ने बताया कि उसके छह बच्चे हैं। वह और उसकी पत्नी बुधवार को खेत में मजदूरी पर धान रोपाई के लिए गए थे। वे शाम को वापस आए तो उनका पांच साल का बेटा रोता मिला। उसके बेटे के प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। बेटे ने उसे बताया कि पड़ोस का युवक उसे बहलाकर अपने घर ले गया था और उसके साथ गलत काम किया। उसके बाद बच्चे का मेडिकल परीक्षण करवाया गया। सदर थाना प्रभारी वजीर सिंह ने बताया कि ग्रामीण की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Fatehabad : रतिया से नैनिहाल आई 5 साल की बच्ची की पानी के टैंक में गिरने से मौत
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS