रोडवेज कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 2019-20 का वर्दी भत्ता जारी, मिलेंगे इतने रुपये

हरिभूमि न्यूज. जींद
रोडवेज कर्मचारियों का वर्दी भत्ते के लिए इंतजार खत्म हुआ है। वर्ष 2019-20 वर्ष का वर्दी भत्ता मुख्यालय द्वारा जारी किया गया है। हर कर्मचारी को वर्दी भत्ता के रूप में 1350 रुपये मिलेंगे। इन रुपये से कर्मचारियों को गर्मी के लिए दो वर्दी खरीदनी होंगी। जबकि कर्मचारी को सिलाई का खर्च अपनी जेब से देना होगा। एक वर्दी पर 700 से 800 रुपये सिलाई का खर्च आता है। ऐसे में कर्मचारियों को अपने जेब खर्च से ही वर्दी सिलवानी पड़ती है जो काफी मंहगी पड़ती है।
इस कारण कर्मचारी मजबूरी में सादा कपड़ों में ऑन ड्यूटी रहते हैं। वहीं मुख्यालय द्वारा कर्मचारियों को ड्यूटी के समय खाकी वर्दी में रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं। यह वर्दी रंनिग स्टाफ में चालक, परिचलाकों के साथ-साथ टीएम व वर्कशॉप कर्मचारियों से लेकर डब्ल्यूएम तक कर्मचारी शामिल हैं। मैनेजमेंट के कर्मचारियों को छोड़कर बाकी कर्मचारियों को यह वर्दी भत्ता मिलेगा। यह राशि कर्मचारियों के खाते में जमा की जाएगी। जो खाता आधार कार्ड के साथ लिंक होगाए उसमें मुख्यालय द्वारा राशि भेजी जाएगी।
चालक के साथ वर्कशॉप कर्मियों को भी मिलेगा वर्दी भत्ता : जीएम
जींद डिपो के महाप्रबंधक गुलाब सिंह दूहन ने बताया कि चालक व परिचालाकों के साथ-साथ वर्कशॉप कर्मचारियों के लिए वर्दी भत्ता जारी हुआ है। हर कर्मचारी को 1350 रुपए वर्दी भत्ते के लिए मिलेंगे। मुख्यालय द्वारा जो राशि वर्दी भत्ते के रुप में निर्धारित की गई हैए वह कर्मचारियों को दी जा रही है। कर्मचारियों को मुख्यालय द्वारा दी जा रही सुविधाएं ही उपलब्ध करवाई जा रही है। कर्मचारियों को चाहिए कि ड्यूटी के दौरान वर्दी में रहे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS