खुशखबरी : अब ESI अस्पतालों में आम लोग भी करवा सकेंगे इलाज

चंडीगढ़। हरियाणा के श्रमिकों को नागरिक अस्पतालों की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाए जाने की दिशा में हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग और कर्मचारी राज्य बीमा निगम के मध्य समझौता ज्ञापन ( एमओयू ) होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह जानकारी नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन व श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए दी। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान हरियाणा में श्रमिकों की सामान्य सेवाओं-सुविधाओं, श्रमिक कल्याण योजनाओं के सही रूप में कार्यान्वयन के संदर्भ में हरियाणा सरकार की प्रशंसा की।
आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी के साथ बैठक की
— Manohar Lal (@mlkhattar) May 25, 2022
बैठक में ESIC अस्पतालों में हमारे प्रदेश के सामान्य नागरिकों के लिए भी उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाने और सोहना में एक बड़े प्रोजेक्ट '10 हज़ार एकड़ में जंगल सफारी' बनाने को लेकर उनके साथ सार्थक चर्चा की।@byadavbjp pic.twitter.com/HD5VzS2qRi
मनोहर लाल ने बताया कि हरियाणा में श्रमिकों को पर्याप्त चिकित्सा सेवा-सुविधाओं के लाभ देने की दिशा में ईएसआई अस्पताल सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बैठक में गुरुग्राम में स्थापित होने वाले 500 बैड क्षमता के ईएसआई अस्पताल परियोजना के अतिरिक्त प्रदेश में स्थापित होने वाले अन्य 5 ईएसआई अस्पतालों, नर्सिंग महाविद्यालय व ईएसआई डिस्पेंसरियों के संदर्भ में गहन विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग हरियाणा व कर्मचारी राज्य बीमा निगम के मध्य एमओयू होगा। जिसके बाद ESIC अस्पतालों में आम नागरिकों के लिए भी उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक में अरावली सफारी पार्क को विश्वस्तरीय पहचान व प्रारूप दिए जाने के संदर्भ में विभिन्न संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि हरियाणा को पर्यटन हब के रूप में विकसित किए जाने की दिशा में अरावली सफारी पार्क परियोजना एक महत्वपूर्ण घटक होगा। अरावली सफारी परियोजना की स्थापना के लिए स्थान व भूमि को चिन्हित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने अरावली क्षेत्र के जीर्णोद्धार व संरक्षण के लिए हरियाणा सरकार द्वारा किए गए कार्यों के लिए सरकार की सराहना भी की। केंद्रीय मंत्री ने अरावली सफारी के प्रारूप में हरियाणवी आंचलिक सांस्कृतिक पहचान का समावेश किए जाने के लिए भी कहा है। अरावली सफारी को विश्वस्तरीय पहचान व प्रारूप दिए जाने की दिशा में विश्व के विभिन्न देशों में स्थापित कुछ विश्वस्तरीय सफारी पार्कों का दौरा भी किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS