खेल नर्सरियों के लिए सरकारी व निजी शिक्षण संस्थान 20 जनवरी तक कर सकते है आवेदन

कुरुक्षेत्र : जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी अनिता भाटिया ने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल नर्सरी योजना 2022-23 शुरू की है जिसके तहत सरकारी, निजी शिक्षण संस्थानों एवं निजी खेल संस्थानों में खेल नर्सरी आरंभ की जाएंगी। इसके लिए विभाग द्वारा 20 जनवरी 2022 तक आवेदन आमंत्रित किए है। हरियाणा के खिलाडिय़ों ने अपनी खेल प्रतिभा से प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दी है। इसी खेल शक्ति को और अधिक सशक्त बनाने तथा नई खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए राज्य सरकार सदैव प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि ऐसे युवा जिनके भीतर मेडल लाने की योग्यता है, हरियाणा सरकार उन तक खुद पहुंच रही है। प्रदेश में खेल से जुड़े संसाधनों का विस्तार किया जा रहा है। प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से खेल विभाग हरियाणा के द्वारा प्रदेश भर में खेल नर्सरियां सरकारी व निजी शिक्षण संस्थाओं में तथा निजी खेल संस्थाओं (निजी खेल अकादमियों, निजी खेल प्रशिक्षण केन्द्र आदि) को अलॉट की जानी है।
इच्छुक सरकारी व निजी शिक्षण संस्थाएं तथा निजी खेल संस्थान (निजी खेल अकादमियों, निजी खेल प्रशिक्षण केन्द्र आदि) अपना आवेदन पत्र 20 जनवरी, 2022 तक संबंधित जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा सकते है। निर्धारित तिथि उपरान्त प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा। खेल नर्सरी के आवेदन हेतु आवेदन पत्र खेल विभाग वेबसाइट हरियाणास्पोर्ट्स.जीओवी.इन से डाउनलोड कर सकते है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS