अखाड़ाें में हो रहे अपराध को लेकर सजग हुई सरकार, दिए जाएंगे लाइसेंस, संचालकोंं को पूरी करनी होंगी ये शर्तें

हरिभूमि न्यूज. रोहतक
अखाड़ा में हो रही अप्रिय घटनाओं को लेकर सरकार ने कुछ संजीदगी दिखानी शुरू की है। सरकार ने निर्णय लिया है कि अखाड़ों को सरकार मान्यता देगी। इसकी जानकारी रविवार को खेल मंत्री संदीप सिंह ने दी। खेल मंत्री शनिवार देर शाम को शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर की स्मृति में आयोजित 75वेंं वार्षिक दीवान कार्यक्रम में भाग लेने से पूर्व सिंचाई विश्राम गृह में मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार अखाड़ों के लिए लाइसेंस जारी करने का प्रावधान करने जा रही है। लाइसेंस उन आखाड़ों को मिलेगा जो निर्धारित शर्तो को पूरा करेंगे। ऐसे अखाड़ों में सीसीटीवी कैमरे व निर्धारित सुविधाएं होना जरूरी हैं। खेल नीति का जिक्र करते हुए खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि देश के दूसरे राज्य भी हरियाणा की खेल नीति का अनुकरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल नीति के तहत हरियाणा के खिलाडिय़ों को सर्वाधिक सुविधाएं प्रदान की जा रही है। ओलंपिक खेलों में जाने से पूर्व तैयारियों के लिए 5 लाख की राशि देने का प्रावधान किया गया है।
खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि अर्जुन अवॉर्डी, ध्यानचंद अवार्ड, खेल रतन, तेनजिंग नोर्गे अवार्ड व भीम अवार्ड प्राप्त खिलाडिय़ों को पहली बार प्रतिमाह मानदेय देने का प्रावधान राज्य सरकार ने किया है। इसके अलावा खिलाडिय़ों का दैनिक व डाइट भत्ता भी बढ़ा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा बनने के उपरांत पहली बार खेलो इंडिया की हरियाणा मेजबानी कर रहा है। इसमें एक स्थान पर लगभग दो दर्जन खेलों का आयोजन किया जा रहा है। पराली जलाने के संबंध में उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और प्रणाली को खरीदा भी जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की तरह विपक्ष को भी जनता के बीच आकर कार्य करने चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS