Tokyo Olympics : महिला हॉकी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दी बधाई

Tokyo Olympics : महिला हॉकी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दी बधाई
X
सीएम मनोहर लाल (Cm Manohar Lal) ने कहा मुझे गर्व है कि इस विजयी टीम में 9 खिलाड़ी हरियाणा से हैं और इस टीम की कप्तान रानी रामपाल भी शाहाबाद से हैं। देश-प्रदेश को इन बेटियों से उम्मीद है कि वे पदक जीतकर लौटेंगी। वहीं राज्यपाल ने कहा महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर जबरदस्त जीत दर्ज कर इतिहास रचा है उन्हें आशा है कि महिलाओं की हॉकी टीम ओलम्पिक में मैडल प्राप्त कर देशवासियों और सभी महिलाओं का सिर गर्व से ऊचां करेगीं।

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय (Bandaru Dattatreya) और सीएम मनोहर लाल खट्टर (Cm Manohar Lal Khattar) ने टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) भारतीय महिला हॉकी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, पुरुष हॉकी टीम के बाद अब भारत की बेटियों ने भी ओलंपिक के सेमीफाइनल (Semifinal) में जगह बना ली है। मुझे गर्व है कि इस विजयी टीम में 9 खिलाड़ी हरियाणा से हैं और इस टीम की कप्तान रानी रामपाल (Rani Rampal) भी शाहाबाद से हैं। देश-प्रदेश को इन बेटियों से उम्मीद है कि वे पदक जीतकर लौटेंगी।

राज्यपाल ने कहा महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर जबरदस्त जीत दर्ज कर इतिहास रचा है उन्हें आशा है कि महिलाओं की हॉकी टीम ओलम्पिक में मैडल प्राप्त कर देशवासियों और सभी महिलाओं का सिर गर्व से ऊचां करेगीं। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम में 09 लड़कियां हरियाणा प्रदेश से है। यह प्रदेशवासियों के लिए और भी गर्व की बात है। महिलाओं की टीम की कप्तान भी (शाहबाद)हरियाणा से है। उन्होंने भारतीय हॉकी टीम की सभी खिलाड़ियों को अपनी और से हार्दिक शुभकामनाऐं प्रेषित की है और विश्वास व्यक्त किया है कि अगले मैच में भी यह खिलाड़ी और अच्छा करेगीं। दत्तात्रेय ने भारतीय खिलाड़ियों , ऐथलीट व विभिन्न खेलों में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है। टोक्यो ओलम्पिक-2020 में हरियाणा से 30 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में भाग ले रहे हैं। यह सभी प्रदेशवासियों के लिए खुशी की बात है।

Tags

Next Story