शर्मनाक! दादा ने छह वर्षीय पोती के साथ किया दुष्कर्म, छुट्टी के चलते अपने घर आई थी

हरिभूमि न्यूज. जींद
अलेवा थाना इलाका के गांव में दादा द्वारा छह वर्षीय मासूम पोती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने पीडिता की मां की शिकायत पर दादा के खिलाफ दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने तथा छह व 18 पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अलेवा थाना इलाका के एक गांव की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके ताऊ ससुर ने उसके पति को गोद लिया हुआ है। ताऊ ससुर अविवाहित है। गत एक अप्रैल को परिवार के लोग कार्यवंश बाहर गए हुए थे। घर में उसकी छह वर्षीय बेटी तथा ताऊ ससुर थे। जब वह घर वापस लौटी तो उसकी मासूम बेटी ने दादा की करतूत के बारे में बताया। जब उसने अपने ताऊ ससुर को घिनौनी करतूत के बारे में आपत्ति जताई तो आरोपित ने बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता की मां ने यह भी पुलिस को बताया कि उसकी मासूम बेटी अपने मामा के यहां रह रही है और एलकेजी की छात्रा है। छुट्टियां होने के चलते उसकी बेटी गांव में आई हुई थी। महिला थाना पुलिस ने मासूम बालिका की मां की शिकायत पर दादा के खिलाफ दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने तथा छह व 18 पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला थाना की जांच अधिकारी प्रेम कुमारी ने बताया कि आरोपित पीड़ित बालिका का दादा लगता है। पीडिता की मां ने ताऊ ससुर पर आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। आरोपित दादा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS