मलेशिया के धर्मगुरु सहित 40 सदस्यों के दल ने कुरुक्षेत्र के धार्मिक स्थलों का किया भ्रमण

कुरुक्षेत्र। मलेशिया के मतावलंबियों का 40 सदस्यों का एक दल शुक्रवार को कुरुक्षेत्र भ्रमण पर आया। इस दल ने कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर, ज्योतिसर गीता उपदेश स्थली, सन्निहित सरोवर सहित विभिन्न धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया और पुरुषोत्तमपुरा बाग में विशाल श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ के साथ सामुहिक चित्र भी खिंचवाया। इस दल का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से अशोक रोशा, कैप्टन परमजीत सिंह व राजेंद्र सिंह राणा ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
बता दें कि जी-20 सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री से हरियाणा के बौद्ध स्तूपों की चर्चा की थी। अपने देश वापस जाने के उपरांत मलेशिया के प्रधानमंत्री ने अवेकनिंग हर्मिटेज टेंपल केदाह मलेशिया के धर्मगुरु सेक काई ली महाथेरो को हरियाणा के बौद्ध स्तूपों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद यह दल भ्रमण पर आया है।
ये भी पढ़ें- पड़ोसी युवक ने किया युवती से दुष्कर्म : अश्लील फोटो खींच कर ब्लैकमेल करने का आरोप
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS