बड़ी खबर : गुरमीत राम रहीम पैरोल पर बाहर आया, मां से मिलने गुरुग्राम पहुंचा

बड़ी खबर :  गुरमीत राम रहीम पैरोल पर बाहर आया, मां से मिलने गुरुग्राम पहुंचा
X
सूत्रों के मुताबिक राम रहीम को बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल दी गई है। बताया जा रहा है राम रहीम को पैरोल के वक्त गुरुग्राम में रखा जाएगा।

रोहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को पैरोल मिल गई है। सूत्रों के मुताबिक राम रहीम को मां से मिलले के लिए पैरोल दी गई है। बताया जा रहा है राम रहीम को पैरोल के वक्त गुरुग्राम में रखा जाएगा। जहां पर वह अपनी बीमार मां से मुलाकात करेगा। वहीं गुरमीत राम रहीम को जेल से कितने दिनों के लिए छुट्टी मिली है इसकी अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की है।

बता दे कि डेरा प्रमुख ने अपनी बीमार मां नसीब कौर के मिलने के लिए 21 दिन की आपात पैरोल मांगी थी। वहीं हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने पैरोल का विरोध किया था।

राम रहीम अपनी दो महिला शिष्यों के बलात्कार के मामले में 2017 से रोहतक की जेल में 20 साल के कारावास की सजा काट रहा है। गौरतलब है कि डेरा प्रमुख को अक्टूबर 2020 में अपनी बीमार मां से मिलने के लिये एक दिन की पैरोल दी गई थी। आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही गुरमीत राम रहीम की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे राेहतक पीजीआई में भर्ती किया गया था।

Tags

Next Story