गुरमीत राम रहीम मेडिकल जांच के लिए मेदांता पहुंचा

गुरमीत राम रहीम मेडिकल जांच के लिए मेदांता पहुंचा
X
बेहद कड़ी सुरक्षा के बीच राम रहीम सुनारिया जेल से गुरुग्राम के मेदांता आया है जहां उसके स्वास्थ्य की जांच होगी।

सुनारिया जेल से बंद सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत रामरहीम अब स्वास्थ्य की जांच के लिए मेदांता पहुंचा है। सूत्रों के अनुसार बेहद कड़ी सुरक्षा के बीच राम रहीम सुनारिया जेल से गुरुग्राम के मेदांता आया है जहां उसके स्वास्थ्य की जांच होगी। सुबह 10 बजे सुनारिया जेल प्रशासन ने गुरुग्राम भेजा है जांच के बाद आज ही वापस जेल लौटना है।

बता दें पत्रकार हत्याकांड और साध्वी दुष्कर्म में सुनारियां जेल में सजा काट रहे राम रहीम को इससे पहले स्वास्थ्य खराब होने पर दो बार पीजीआईएमएस रोहतक में (पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस) में भर्ती कराया गया था। अब डॉक्टरों ने अन्य टेस्ट के लिए मेदांता भेजा है।

गुरमीत को साध्वी दुष्कर्म मामले में पंचकूला की अदालत में 25अगस्त 2017 को पेश किया गया था। सीबीआई की विशेष अदालत ने उसे दोषी करारदेते हुए सुनारिया जेल में भेज दिया था। 27 अगस्त को इस मामले मेंसुनारिया जेल में ही सीबीआई अदालत लगाई गई। जहां रामरहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई। उसी दिन से रामरहीम जेल में सजा काट रहा है। इसके बाद उसे पत्रकार हत्याकांड में उम्र कैद की सजा सुनाई गई। कई बार गुरमीत ने पैरोल के लिए अर्जी लगाई लेकिन पैरोल नहीं मिल पाई।

Tags

Next Story