फिर बिगड़ी गुरमीत राम रहीम की तबीयत, इलाज के लिए ले गए इस जगह

फिर बिगड़ी गुरमीत राम रहीम की तबीयत, इलाज के लिए ले गए इस जगह
X
पहले भी राम रहीम की तबीयत कई बार बिगड़ चुकी है। बाबा को इलाज के लिए दो बार रोहतक पीजीआई और एक बार गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ले जाया चुका है।

रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की तबीयत फिर बिगड़ गई है। बाबा को रोहतक की सुनारिया जेल से मंगलवार सुबह 5:30 बजे दिल्ली के एम्स अस्पताल में ले जाया गया। फिलहाल राम रहीम के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।

आपको बता दें कि पहले भी राम रहीम की तबीयत कई बार बिगड़ चुकी है। बाबा को इलाज के लिए दो बार रोहतक पीजीआई और एक बार गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ले जाया चुका है। राम रहीम मेदांता अस्पताल में करीब चार दिन भर्ती रहा था।

Tags

Next Story