हरियाणा के भाकियू कार्यकर्ता और किसान पंजाब चुनाव में करेंगे सयुंक्त संघर्ष पार्टी का प्रचार, गुरनाम चढूनी का दावा

हरिभूमि न्यूज. कुरुक्षेत्र
भारतीय किसान यूनियन की राज्य स्तरीय बैटक जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में हुई। बैठक की अध्यक्षता भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने की। बैठक में हरियाणा प्रदेश के सभी जि़लों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में दो मुख्य एजेंडों मिशन पंजाब व मिशन यूपी पर चर्चा की गई। मीटिंग में सर्व सहमति से मिशन पंजाब व मिशन यूपी को मजबूती से चलाने का प्रस्ताव पास किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि सरकार ने किसानों से वादा खिलाफी कर विश्वासघात किया है। सयुंक्त किसान मोर्चा द्वारा भारत सरकार से लिखित में आश्वासन प्राप्त कर किसान आंदोलन को स्थगित किया गया था।
सरकार ने पत्र में किसानो की सभी लंबित मांगों पर सहमति जताई थी। किंतु सरकार ने अभी तक अपने वायदे के अनुसार कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया। एमएसपी पर कानून,आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे रद्द करना, शहीद किसानो को मुआवजा देना व लखिमपुर खीरी नरसंहार के दोषियों को सजा देना व मुख्य आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा उर्फ़ टेनी को मंत्री मंडल से बर्खास्त करना किसानों की लम्बित मांगें थी। अब मिशन बंगाल की तर्ज़ पर मिशन यूपी चलाया जाएगा और यूपी की जनता से किसान विरोधी भाजपा के खिलाफ वोट करने की अपील की जाएगी।
इसी के साथ व्यवस्था परिवर्तन की जो लड़ाई मिशन पंजाब के रूप से सयुंक्त संघर्ष पार्टी बनाकर पंजाब से शुरू की गई है उसे भी मजबूती से चलाया जाएगा और हरियाणा के कार्यकर्ता व किसान टीम बनाकर पंजाब के विधानसभा हल्कों में चुनाव प्रचार की जि़म्मेवारी संभालेगे और हरियाणा के किसानों की जि़ला वाइज जि़म्मेवारी 10 विधानसभा हल्कों के लिए लगाई गईं है। मिशन पंजाब के माध्यम से व्यवस्था परिवर्तन के लिए बिगुल बजाया गया है और लोगों को सयुंक्त संघर्ष पार्टी के रूप में एक साफ सुथर प्लेटफोरम प्रदान किया है जो सत्ता में आने के बाद लोकहित में कार्य करेगा व कमेरे वर्ग के हित में नीति बनाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS