Gurugram : दिल्ली पुलिस में नौकरी के नाम पर ठगे 23.5 लाख

Gurugram : दिल्ली पुलिस में नौकरी के नाम पर ठगे 23.5 लाख
X
दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति से 23 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की गई। पीड़ित ने जब रुपये वापिस मांगे तो आरोपी ने उसे चेक दे दिया, जो बाउंस हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

Gurugram : सेक्टर-9ए थाना एरिया में दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति से 23 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की गई। पीड़ित ने जब रुपये वापिस मांगे तो आरोपी ने उसे चेक दे दिया, जो बाउंस हो गया। वहीं आरोपी ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस (Police) ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

देवीलाल नगर के धनसिंह ने कहा कि उसने अपने दोनों बच्चों को दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल लगवाने के लिए लक्ष्मण विहार के रहने वाले सत्य प्रकाश गुप्ता से संपर्क किया था। सत्यप्रकाश ने उन्हें बताया था कि उनकी मंत्रियों तक अच्छी खासी पहुंच है। उसने सत्यप्रकाश के कहने पर जनवरी 2021 में हुई कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में दोनों बेटों को बैठा दिया। इसकी ऐवज में उसने चार लाख रुपये एडवांस सत्यप्रकाश को दिए। आरोप है कि सत्यप्रकाश ने धनसिंह से कई बार बहाने बनाकर अलग-अलग समय पर करीब 23 लाख 50 हजार रुपये नकद ले लिए। लेकिन उनके बेटों की नौकरी नहीं लगी।

बार-बार रुपये वापस मांगने पर आरोपी उन्हें टालता रहा। अगस्त 2022 में सत्यप्रकाश ने उन्हें 23 लाख 50 हजार रुपये का चेक दे दिया जो अकाउंट में डिपोजिट करते ही बाउंस हो गया। जब इस चेक बाउंस के बारे में उन्होंने सत्यप्रकाश को बताया तो वह जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने लगा और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

यह भी पढ़ें - Sonipat : घरेलू गैंस सिलेंडर के लीक होने से घर में लगी आग, दंपति झुलसे

Tags

Next Story