Gurugram : तेज रफ्तार कार ने 2 सगे भाइयों का कुचला, गांव में पसरा मातम

Gurugram : तेज रफ्तार कार ने 2 सगे भाइयों का कुचला, गांव में पसरा मातम
X
बिलासपुर एरिया के गांव पथरेड़ी के नजदीक तेज रफ्तार कार ने ड्य़ूटी से पैदल घर जा रहे दो सगे भाइयों का कुचल दिया। हादसे में दोनों भाईयों की मौत हो गई। जबकि हादसे को अंजाम देकर चालक कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

Gurugram : बिलासपुर एरिया के गांव पथरेड़ी के नजदीक तेज रफ्तार कार ने ड्य़ूटी से पैदल घर जा रहे दो सगे भाइयों का कुचल दिया। हादसे में दोनों भाईयों की मौत हो गई। जबकि हादसे को अंजाम देकर चालक कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। सतबीर निवासी पथरेड़ी के दोनों ही बेटे थे और दोनों अविवाहित थे। दोनों बेटों की हादसे में हुई मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। वहीं बिलासपुर थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी एएसआई मंदीप ने बताया कि गांव पथरेड़ी निवासी सतबीर के दो बेटे 25 वर्षीय मोहित व 21 वर्षीय विवेक एक वेयर हाउस में काम करते थे। रविवार सुबह दोनों भाई नाइट ड्यूटी कर पैदल वापस लौट रहे थे। जब वे पथरेड़ी गांव के निकट पहुंचे तो पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने दोनों भाईयों को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। इस हादसे में दोनों वहीं सड़क पर गिर गए और कार चालक कार समेत फरार हो गया। दोनों के सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से दोनों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद दोनों सड़क पर ही पड़े रह गए। सुबह जब गांव के लोग टहलने के निकले तो लोगों ने घर सूचना दी और परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। घर के दोनों युवाओं की हादसे में हुई मौत से गांव में मातम छा गया। बिलासपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -Gurugram : सदर बाजार में व्यापारी की हत्या के बाद लूट करने वालों को उम्रकैद

Tags

Next Story